जिला अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 2 August 2024

जिला अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

जिला अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन 


नर्मदा पुरम। अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य चंदन सिंह चौहान के साथ ग्राम पतलई कला तहसील डोलरिया निवासी लल्लू उर्फ यशवंत सिंह चौहान एवं निर्भय सिंह बल्लू के द्वारा मारपीट, गाली गलौज किए जाने एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रकरण में पैरवी भी न करने की धमकी दी गई एवं इस संदर्भ में पूर्व में थाना डोलरिया में उनके द्वारा रिपोर्ट भी कराई गई l 

इस संबंध में जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम के द्वारा संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरन सिंह को शुक्रवार को उक्त आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। 

इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दीपक जैन, उपाध्यक्ष मनोज यादव, सह सचिव क्षमा चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, ग्रंथपाल पी डी चौरे कार्यकारिणी सदस्य सीके कुरापा, सौरभ तिवारी, प्रकाश कुशवाहा, दीपक सोन, अभिषेक दिक्षित, वरिष्ठ अधिवक्ता रमन पालीवाल, अजय तिवारी, रोहित पालीवाल, नितेश गौर, संजय दुबे, रत्नेश दुबे, राजेश अग्रवाल, विवेक शर्मा, रामकुमार दुबे, चंदन सिंह चौहान, शादाब खान, जितेंद्र पटेल और भी अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे l




No comments:

Post a Comment

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति लाने के निर्देश दिए

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here