ओपी रावत हुए सेवानिवृत्त मजदूर संघ ने सम्मान समारोह आयोजित किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 1 August 2024

ओपी रावत हुए सेवानिवृत्त मजदूर संघ ने सम्मान समारोह आयोजित किया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


ओपी रावत हुए सेवानिवृत्त मजदूर संघ ने सम्मान समारोह आयोजित किया 


नर्मदापुरम - भा.म.सं. से संबद्ध न.पा.कर्म. मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश ने बताया है कि स्टेशन रोड सिंधी समाज गुरुद्वारा धर्मशाला से सहायक राजस्व निरीक्षक कर्मचारी ओमप्रकाश रावत (ओपी) का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर ससम्मान विदाई दी।  दैनिक वेतनभोगी से लेकर नियमित कर्मचारी के रूप में नगरपालिका के सभी विभागों 45 वर्ष तक लगातार अपनी सेवाएं दी।

 सेवानिवृत्ति करना शासन का नियम है नगरपालिका को कितनी क्षति होगी यह तो आने वाला समय बताएगा क्योंकि रामजी बाबा मेला व पटाखा बाजार में दुकान आवंटन, अतिक्रमण, मतदाता कार्य व्यवस्था, बाढ़ यानि जनहित नगरपालिका हित से सभी संबंधित कार्य निपटान में गजब कि कार्य कुशलता हासिल थी ।

 वित्त मंत्रालय के आदेश अनुसार कोई भी कर्मचारी सेवानिवृत्त होता है तो उसके सेवानिवृत्त सम्मान के लिए शासन पन्द्रह हजार रुपए कि राशि का भुगतान करता है।  जिसका लाभ नगरपालिका सीएमओ के द्वारा नहीं दिया गया सम्मान समारोह कार्यक्रम में कर्मचारी के अंतिम कार्यकाल में सम्मान व विदाई नहीं दी गई इसके पहले भी विनियमित कर्मचारी सूबेदार व अन्य सेवानिवृत्त हुए उनको उपादान राशि व एनपीएस फंड राशि के भुगतान नहीं किये वो कर्मचारी आज भी अपने जमा भुगतान को लेकर दर दर भटकने के लिए मजबूर हैं नगरपालिका सीएमओ भी एक कर्मचारी हैं कर्मचारी होकर कर्मचारियों के स्वागत सम्मान समारोह में उनको सम्मानित न करना देयक फंड व अन्य भुगतान न किए जाना यह कृत्य कर्मचारी विरोधी नीति में आता है लेखा शाखा से चार दिन पूर्व समायोजन राशि का पत्र जारी किया गया जबाब देने के पूर्व बाइस हजार कि जगह अड़तीस हजार रुपए कि श्री रावत के देयक राशि से काटे गए वसूली की गई जब कि समायोजन राशि का अन्य देयक राशि से वसूली बाद में भी की जा सकती थी 

        भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता राधामोहन परसाई ने अपने उद्बबोधन में संघ के पंजीयन से साप्ताहिक अवकाश, नियमितीकरण, फंड जमा व कर्मचारियों कि हित में कि शासन प्रशासन से टकराहट व संघर्ष के बारे में बताया गया श्री रावत ने संगठन शक्ति व कर्मचारियों कि एकता व ताकत पर वक्तव्य देते हुए कहा कि वो हमेशा कि तरह कर्मचारियों के हित में तन मन धन से तैयार हैं उनके लिए वह आवश्यकता पड़ने पर अनशन व अपने प्राण भी न्योछावर कर सकते हैं कर्मचारी डरे नहीं बस संगठन के साथ खड़ा रहे बहुत ही ओजस्वी पूर्ण वक्तव्य दिया गया 

          भाजपा नेता पीयूष शर्मा ने कहा कि रावत के साथ वह भी कर्मचारी संगठन में रहे हैं नगरपालिका से संबंधित कोई भी समस्या हो उसका समाधान हो जाता था पैंतालिस काम करने के बाद यह जानकारी नहीं थी कि ये किस पद पर हैं इनके पास कौन सा काम है विधायक डा. सीताशरण शर्मा ने कहा कि ओपी नगरपालिका कि सेवा में आये तब संझले भैया गिरिजा शंकर शर्मा नगरपालिका में अध्यक्ष थे इनकी सेवानिवृत्त के समय छोटा भाई विधायक हैं नगरपालिका से संबंधित कार्य के लिए अब नये व्यक्ति का चयन करना पड़ेगा मंच का संचालन मनोहर सराठे, सुनील अवस्थी ने किया कार्यक्रम कि व्यवस्था मूर्ति सिंह राजपूत, अंनत सिंह राजपूत ने की, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मजदूर संघ अध्यक्ष राजेश अत्रे, दाताराम सगर, परशुराम सूर्यवंशी, रविन्द्र सूर्यवंशी, दौलत सिंह राजपूत, विजय दीक्षित, राजेन्द्र पालीवाल, शिवाजी कांटे, मनीष स्वामी, विशाल पतंगें, दिलावर बेग सैकड़ों लोग उपस्थित थे अन्य जनो कि तरह उक्त सेवानिवृत्त सम्मान समारोह कार्यक्रम में वाट्स अप के माध्यम से पत्रकार बंधुओं को भी आमंत्रित किया गया था सम्माननीय पार्षदगण, ग्वाल समिति, व विभिन्न सामाजिक कर्मचारी संगठनों ने व महिला शक्ति ने साल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, पुष्पमाला भेट करके सम्मान किया गया उपस्थित परिवार जनों ने स्वागत समाप्ति के बाद ढोल ढमाकों के जुलूस में निज निवास जुमेराती ले गए जिसमें कर्मचारी वर्ग व मजदूर संघ के सदस्य पदाधिकारी भी शामिल थे ।


No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here