देश के विभिन्न प्रांतों से चुनिंदा 70 मंचीय कवियों का दो दिवसीय अधिवेशन बीना मैं होगा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 1 August 2024

देश के विभिन्न प्रांतों से चुनिंदा 70 मंचीय कवियों का दो दिवसीय अधिवेशन बीना मैं होगा


 

देश के विभिन्न प्रांतों से चुनिंदा 70 मंचीय कवियों का दो दिवसीय अधिवेशन बीना मैं होगा 


नर्मदापुरम। नर्मदा आव्हान सेवा समिति नर्मदापुरम एंव तारण तरण युवा परिषद बीना के संयुक्त तत्वावधान मे गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर तारण भवन खुरई रोड बीना मे 10 -11अगस्त को देश के विभिन्न प्रांतों से चुनिंदा 70 मंचीय कवियों का दो दिवसीय अधिवेशन किया जा रहा है अधिवेशन संयोजक केप्टिन करैया ने बताया की उद्घाटन सत्र मुख्यातिथि नरेन्द्र सिंह तोमर अध्यक्ष म.प्र.विधानसभा,अध्यक्षता निर्मला सप्रे विधायक बीना,विशेष अतिथि के रुप मे गुरू सक्सेना, एस के मित्तल, साजन जी, सुरेन्द्र यादवेन्द्र, दिनेश दिग्गज, जानी बैरागी की उपस्थिति मे होगा।

     श्री करैया ने बताया की इस अदभुत अधिवेशन मे म.प्र. छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रांतों के 70 कवि उपस्थित होगे।कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ कवि सुनील समैया ने बताया की बीना शहर मे अधिवेशन, सम्मान समारोह के अलावा नगर मे विभिन्न स्थानों पर एकसाथ 9 अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रात्रि 8:30 बजे से आयोजित किये जायेंगे।

    श्री समैया ने बताया की समापन सत्र एंव सम्मान समारोह के मुख्यातिथि प्रहलाद सिंह पटैल पंचायत एंव ग्रामीण विभाग मंत्री, अतिथियों मे अंतरराष्ट्रीय कवि गुरु सक्सेना,एस.के मित्तल, ग्वालियरी ,विधायक निर्मला सप्रे की उपस्थित मे होगा।



No comments:

Post a Comment

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति लाने के निर्देश दिए

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here