मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन एवं आरटीओ के नेतृत्व में निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन
निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया
शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में
नर्मदा पुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में आज दिनांक 02.08.2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन एवं आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान द्वारा यातायात संबंधित नियमों की जानकारी दी गई। निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस कैंप 10 बजे से 4 बजे तक जारी रहा। जिसमे लगभग 70 छात्रों ने लाइसेंस बनवाकर शिविर का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ श्रीकांत दुबे, डॉ रागिनी सिकरवार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ हर्षा चचाने, श्रीमती प्रीति ठाकुर, एनसीसी प्रभारी, डॉ कीर्ति दीक्षित, शैलेंद्र तिवारी, डॉ. चेतना बोरीवाल, श्रीमती विमला कदम, श्रीमती किरण विशकर्मा और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

No comments:
Post a Comment