वर्षाकाल में कुओं में उतरना हो सकता है जानलेवा शासन ने जारी किए संवेदनशील क्षेत्रों में सतत चौकसी के निर्देश कूए की गहराई में पाई जाती है जानलेवा गैस कार्बन मोनो ऑक्‍साईड - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 2 August 2024

वर्षाकाल में कुओं में उतरना हो सकता है जानलेवा शासन ने जारी किए संवेदनशील क्षेत्रों में सतत चौकसी के निर्देश कूए की गहराई में पाई जाती है जानलेवा गैस कार्बन मोनो ऑक्‍साईड


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


वर्षाकाल में कुओं में उतरना हो सकता है जानलेवा

शासन ने जारी किए संवेदनशील क्षेत्रों में सतत चौकसी के निर्देश

कूए की गहराई में पाई जाती है जानलेवा गैस कार्बन मोनो ऑक्‍साईड


नर्मदापुरम। वर्षाकाल में कुओं की गहराई में जानलेवा गैस कार्बन मोनोऑक्‍साईड का उत्‍सर्जन होता है। गत दिनों प्रदेश के कुछ जिलो में कूओं में उतरने के दौरान गहराई में जाने से घटनाए घटित हुई है। जिससे कुओं में स्थित जहरीली गैसों के होने के कारण उनकी दुखद आसामयिक मृत्‍यु तक हो गई है। उक्‍त घटनाओं को देखते हुए शासन द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं कि शहरी एवं ग्रमीण क्षेत्रों में इस संबंध में व्‍यापक प्रचार प्रसार किया जाए तथा ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा यथोचित व्‍यवस्‍थाऐं एवं सतत चौकसी बरती जाए। जिससे कि आम नागरिक कुंए के अंदर न जाऐ।

      तत्‍संबंध के परिपालन में कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी नर्मदापुरम सोनिया मीना ने समस्‍त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरती जाए एवं आम जनता को कुओं में न उतरने की सलाह दी जाए। उन्‍होनें ने समस्‍त आमजनों से अपील की है कि वर्षाकाल के समय में कतिपय कूओं में जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्‍साइड के उत्‍सर्जन होने की प्रबल संभावनाअऐं होती है। जिससे व्‍यक्ति मुर्छित हो जाता है और इससे दम घुटने के कारण मृत्‍यु भी हो जाती है। इसीलिए ऐसे समय कुओं में न जाऐं एवं अन्‍य लोगो को भी एसे करनें से रोकें।




No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here