बंगलिया से श्री महाकाल समिति की महिलाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा: कलश में जल लेकर पशुपतिनाथ महादेव का किया जलाभिषेक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 11 August 2024

बंगलिया से श्री महाकाल समिति की महिलाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा: कलश में जल लेकर पशुपतिनाथ महादेव का किया जलाभिषेक


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


बंगलिया से श्री महाकाल समिति की महिलाओं ने निकाली कांवड़  यात्रा:

 कलश में जल लेकर पशुपतिनाथ महादेव का किया जलाभिषेक 


इटारसी। शहर के बंगलिया मोहल्‍ले से रविवार को श्री महाकाल समिति की महिलाओं ने कांवड़ यात्रा का आयोजन किया, जिसमें मोहल्‍ले की प्रत्‍येक महिलाएं शामिल हुई। सावन माह के चलते निकाली गई कांवड़ ढोल व डीजे के साथ निकाली गई। महिलाओं ने दक्षिण बंगलिया वार्ड क्रमांक 06 में मौजूद विशाल शिवलिंग का पूजन कर कांवड़ यात्रा निकाली और आवाम नगर स्थित पशुपति नाथ धाम में विराजे शिवलिंग का जलाभिषेक किया।

 कांवड़ यात्रा का कई स्‍थानों पर स्‍वागत किया गया। जब कांवड़ यात्रा पशुपतिनाथ धाम मंदिर परिसर पहुंची तो यहां पर मंदिर समिति अध्‍यक्ष मेहरवान सिंह चौहान ने पुष्‍प वर्षा कर सभी कांवडियों का स्‍वागत किया। कांवड़ यात्रा में श्री महाकाल समिति की महिलाएं प्रीति कैथवास, रीता प्रजापति, छाया मेहरा, पिंकी बावरिया, हीरा प्रजापति, यशोदा मेहरा, सीताबाई बावरिया, संतरा कैथवास, कंचन वर्मा, सावित्री कश्यप, रेखा दीदी, निशा केवट, योगिता मेहरा, सुनीता बावरिया, पूर्व पार्षद प्रियंका चौहान सहित मोहल्‍ले के बसंत चौहान, बिटटू बौरासी, विनोद बावरिया, हीरालाल बावरिया, प्रकाश केवट, रमेश प्रजापति, पार्षद वार्ड 08 ज्‍योति बावरिया, राजकुमार बावरिया, ममता मालवीय, अभिषेक, सनी, शुभम, अतुल, बंटू, अभिषेक, अब्बू, रोहित, छोटू सहित अन्‍य मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को उक्त तीनों चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित...

Post Top Ad

Responsive Ads Here