शिक्षा, संस्कारों का अनूठा संगम समेरिटंस विद्यालय अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता चारु का सम्मान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 14 August 2024

शिक्षा, संस्कारों का अनूठा संगम समेरिटंस विद्यालय अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता चारु का सम्मान


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

शिक्षा, संस्कारों का अनूठा संगम समेरिटंस विद्यालय

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता चारु का सम्मान


नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय शिक्षा और संस्कारों का अनूठा संगम है। यहां बच्चे जीवन मूल्यों का पाठ सीखते हैं और संस्कारवान बनते हैं। यह बात बुधवार को राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने विद्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता चारु चिचाम का सम्मान करते हुए कही। 

ज्ञात रहे चारु ने हाल ही में रूस में आयोजित चिल्ड्रन एशियाड गेम्स में कुराश खेल में कांस्य पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली वह प्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी थी। श्रीमती नारोलिया ने विद्यालय की प्रार्थना सभा में उसका सम्मान किया। 

उन्होंने कहा कि इस विद्यालय ने हर क्षेत्र में प्रतिभाएं दी हैं। उन्होंने चारु को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बेटी पूरे देश का नाम रोशन करेगी और एक दिन ओलंपिक में पदक जीतेगी। कार्यक्रम में स्कूल के डा आशुतोष शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, विक्रांत खंपरिया, राजेंद्र रघुवंशी, सचिन खंपरिया, प्रशांत दीक्षित, कोच वैशाली तिवारी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शर्मा ने किया जबकि आभार प्राचार्य श्रीमती रावत ने व्यक्त किया।


No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here