भारत माता के अखण्ड स्वरूप जो खण्ड खण्ड दिख रहे है उसे पुनः अखण्ड करने का संकल्प लें - पंकज जोशी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 14 August 2024

भारत माता के अखण्ड स्वरूप जो खण्ड खण्ड दिख रहे है उसे पुनः अखण्ड करने का संकल्प लें - पंकज जोशी


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


भारत माता के अखण्ड स्वरूप जो खण्ड खण्ड दिख रहे है उसे पुनः अखण्ड करने का संकल्प लें - पंकज जोशी


नर्मदापुरम। देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है।

      विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। इसके साथ ही यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की भी याद दिलाता है, जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे सभी लोगों को मेरा शत-शत नमन उक्त बात नर्मदा महाविद्यालय में आयोजित विभाजन विभीषिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पंकज जोशी ने कही।

      कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रगीत एवं उसके पश्चात संगोष्ठी प्रारंभ की गई। राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेन्द्र चौहान व्दारा भारत विभाजन विभीषिका के शहादत सांग एवं वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया।

      कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, हंस राय, नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, कार्यक्रम प्रभारी राजेश तिवारी, अजय श्रीवास्तव, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, लोकेश तिवारी, सुनील राठौर, प्रांशु राने, अमित महाला, सागर शिवहरे, रोहित गौर, गजेन्द्र चौहान, राहुल ठाकुर, दीपक महाला, चंचल राजपूत, वंदना दुबे, विकास नारोलिया, प्रशांत पालीवाल, पूनम मेषकर, नागेन्द्र तिवारी, केशव उर्मिल, गोकुल पटेल, राम सागर ओम राय, सहित प्रबुद्धजन, छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। 

00

जिला भाजपा कार्यालय में होगा ध्वजारोहण

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में प्रातः 8.15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रामजी बाबा समाधि के सामने ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओँ से पहुँचने का आह्वान किया है।



No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here