मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
विशाल तिरंगा वाहन रैली निकाल दिया देश भक्ति का संदेश
आरटीओ, यातायात, मीडिया तथा ऑटो संघ हुए शामिल
नर्मदा पुरम। बुधवार को '' हर घर तिरंगा '' अभियान के अंतर्गत आरटीओ विभाग, यातायात विभाग, मीडिया तथा ऑटो यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में विशाल तिरंगा वाहन रैली निकाली गई, रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सीईओ तथा एडीएम के कर कमलों द्वारा किया गया। यह तिरंगा रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय से शुरू होकर सतरस्ता, बस स्टैंड, नर्मदा विद्यालय, मीनाक्षी चौक होते हुए आरटीओ कार्यालय में समाप्त हुई।
रैली में आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान, यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा, मयंक तोमर, ऑटो यूनियन संघ राजेंद्र बद्री केवट के साथ बड़ी मात्रा में बाइक तथा ऑटो चालक शामिल हुए। रैली के समापन के बाद आरटीओ कार्यालय में लगाए गए निशुल्क नेत्र जांच शिविर में सभी ऑटो चालको का नेत्र जांच डॉ वंदना मोरे, सृजल परसाई के द्वारा किया गया । इस निशुल्क जांच शिविर में लगभग 90 व्यक्तियों का नेत्र जांच किया गया ।
जिसमे 3 लोगो में दृष्टि दोष पाया गया। साथ ही शिविर में मौजूद सभी जनों को आरटीओ अधिकारी तथा यातायात डीएसपी के द्वारा यातायात नियमों तथा वाहन संचालन में सावधानी हेतु जागरूक किया गया तथा ऑटो चालको को समझाइश दी गई की सभी अपने वाहनों के दस्तावेज समय पर पूर्ण करवा कर ही ऑटो का संचालन करे, ध्यान रखे की किसी भी सवारी या स्कूली बच्चो का शरीर का अंग बाहर न निकले जिससे की किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से बच सकें।
.jpg)
.jpg)
No comments:
Post a Comment