मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी
हमारी परिषद नगर विकास और नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है
हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास रूपी मंत्र को साथ लेकर चल रहे हैं।
नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी परिषद नगर विकास और नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास रूपी मंत्र को साथ लेकर चल रहे हैं।
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने नागरिकों से अपेक्षा की है कि वे अपने आसपास कचरा एकत्र न होने दें। घरों, प्रतिष्ठानों और दुकानों में डस्टबिन रखें, कचरा वाहन आने पर उसी में कचरा डालें। नगर अगर स्वच्छ रहेगा तो हम भी स्वस्थ्य रहेंगे। जल का अपव्यय रोंकें। घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। पानी एकत्रित होगा तो मच्छर होंगे जिससे मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारी फैलने का खतरा रहता है।

No comments:
Post a Comment