चारु चीचाम को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 15 August 2024

चारु चीचाम को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया


 

चारु चीचाम को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया 


नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। विद्यालय की कक्षा 9वी की छात्रा चारु चीचाम को गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर सोनिया मीना, सांसद माया नारोलिया, विधायक डा सीतासरन शर्मा और विजयपाल सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। 

ज्ञात रहे चारु ने हाल ही में रूस में आयोजित चिल्ड्रन एशियाड गेम्स में कुराश खेल में कांस्य पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली वह प्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी थी। 

स्कूल के डा आशुतोष शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, विक्रांत खंपरिया राजेंद्र रघुवंशी, सचिन खंपरिया,प्रशांत दीक्षित, कोच वैशाली तिवारी आदि ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here