पंडित रामलाल शर्मा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया बच्चों ने राष्ट्रीय पर्व पर कविता, गीत, भाषण की प्रस्तुति दी डॉ वैभव शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 15 August 2024

पंडित रामलाल शर्मा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया बच्चों ने राष्ट्रीय पर्व पर कविता, गीत, भाषण की प्रस्तुति दी डॉ वैभव शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी


 






मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


पंडित रामलाल शर्मा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया 

बच्चों ने राष्ट्रीय पर्व पर कविता, गीत, भाषण की प्रस्तुति दी

डॉ वैभव शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी 


नर्मदा पुरम। 15 अगस्त को पंडित रामलाल शर्मा विद्यालय में साहित्यकार अशोक जमनानी ने ध्वजारोहण करके स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का प्रारंभ किया। इस अवसर पर संचालक  अरुण शर्मा, डॉ वैभव शर्मा , प्रशांत दुबे विद्यालय प्राचार्य सुधीर मिश्रा, प्रधान पाठिका श्रीमती निशा चौबे, शिशिर तिवारी, मुकुंद दुबे एवं समस्त शिक्षक / शिक्षिका उपस्थित थे।

 बच्चों ने राष्ट्रीय पर्व पर कविता, गीत, भाषण की प्रस्तुति दी। कमल अहिरवार ने संस्कृत में भाषण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि अशोक जमनानी ने अपने उद्बबोधन में विद्यार्थियों को मोबाइल एवं ए आई के खतरों से सावधान रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर जमनानी ने कविता पाठ भी किया।

 डॉ वैभव शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी तथा देश प्रेम की भावना जागृत करने का प्रयास किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने नृत्य एवं देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम से विद्यालय परिसर में समा बांध दिया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों में मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन रमा रघुवंशी मैडम ने किया।


No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here