विवेक सागर सहित समस्त भारतीय हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है - संभागायुक्त श्री तिवारी असफलताओं से सीख कर हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए - पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विवेक सागर आयुक्त ने हॉकी खिलाड़ी श्री सागर से की सौजन्य भेंट - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 17 August 2024

विवेक सागर सहित समस्त भारतीय हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है - संभागायुक्त श्री तिवारी असफलताओं से सीख कर हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए - पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विवेक सागर आयुक्त ने हॉकी खिलाड़ी श्री सागर से की सौजन्य भेंट


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


 विवेक सागर सहित समस्त भारतीय हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है - संभागायुक्त श्री तिवारी

असफलताओं से सीख कर हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए - पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विवेक सागर

आयुक्त ने हॉकी खिलाड़ी श्री सागर से की सौजन्य भेंट


नर्मदापुरम। संभागायुक्त नर्मदापुरम संभाग के जी तिवारी ने पेरिस ओलंपिक में हॉकी के कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी विवेक सागर से आयुक्त कार्यालय नर्मदापुरम में सौजन्य भेंट की। इस दौरान श्री सागर के पिता रोहित प्रसाद भी उपस्थित रहे। संभागायुक्त श्री तिवारी ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर श्री सागर को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। विवेक सागर द्वारा पेरिस ओलंपिक के अपने अनुभवों को आयुक्त के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि कोविड के कारण टोक्यो ओलंपिक के दौरान समर्थकों के उत्साहवर्धन की जो कमी महसूस हुई थी वो पेरिस ओलंपिक के दौरान पूरी हुई। संभागायुक्त ने श्री सागर से मुकाबले के दौरान उनके द्वारा बनाई गई रणनीति के संबंध में भी चर्चा की। श्री सागर ने संपूर्ण प्रतियोगिता के अपने अनुभव संभागायुक्त से साझा किए। उन्होंने बताया की असफलताओं का समय निकल जाता है ज़रूरी यह है की हम अपनी असफलताओं से भी सीख लेते हुए दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ते रहें। आयुक्त नर्मदापुरम संभाग श्री तिवारी ने श्री सागर को उनकी इस उपलब्धि के लिए एवं आगामी भविष्य में भी उन्हें इसी तरह सफलता मिले ऐसी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की आशा करते है आपके अनुभव का लाभ प्रदेश एवं जिले के अन्य उभरते हुए खिलाड़ियों को भी मिलेगा। उन्होंने सागर के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।आयुक्त श्री तिवारी ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सागर के पिता रोहित प्रसाद को कहा की जिस तरह उनको अपने सुपुत्र पर इस उपलब्धि को प्राप्त करने लिए गर्व महसूस हो रहा है उसी प्रकार समस्त नर्मदापुरम जिले एवं प्रदेश को भी उन्होंने गौरवान्वित किया है।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here