सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल बेचने के लिए, ले जाने के दौरान डबल फाटक पर पकड़ाया खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने की कार्रवाई,आटों सहित चावल को किया जप्त आटों से 1242 कि ग्राम चावल 23 बोरियों में जप्त किया, कुल कीमत 131000/- रुपये बताई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 11 September 2024

सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल बेचने के लिए, ले जाने के दौरान डबल फाटक पर पकड़ाया खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने की कार्रवाई,आटों सहित चावल को किया जप्त आटों से 1242 कि ग्राम चावल 23 बोरियों में जप्त किया, कुल कीमत 131000/- रुपये बताई



सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल बेचने के लिए, ले जाने के दौरान डबल फाटक पर पकड़ाया 

खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने की कार्रवाई, आटों सहित चावल को किया जप्त 

आटों से 1242 कि ग्राम चावल 23 बोरियों में जप्त किया,  कुल कीमत करीब 131000/- रुपये बताई जा रही है 


नर्मदापुरम। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन दुकान से मिलने वाली खाद्यान्न सामग्री का अवैध परिवहन करने की निरंतर सूचना मिलने पर खाद आपूर्ति नियंत्रक के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारी दिनेश कुमार अहिरवार सहायक आपूर्ति अधिकारी एवं मीनाक्षी दुबे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा इटारसी रोड डबल फाटक पर लोडिंग ऑटो को रोककर उसकी जॉच पड़ताल की गई। टीम ने उक्त वाहन को पुलिस थाने में खड़ा करवाया है। सूत्रों की माने तो उक्त चावल फोर्टीफाईड चावल है, जिसका वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकानों से गरीब परिवारों को किया जाता है। 

आटों चालक कैलाश ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त चावल साहू गल्ला किराना ग्वालटोली का है जो कि आटों को भाडे पर लेकर इटारसी भेज रहा था। वहीं उस आटों से 1242 कि ग्राम चावल 23 बोरियों में वाहन से जप्त किया है‌।  इस की कुल कीमत करीब 131000/- रुपये बताई गई है। उक्त प्रकरण को कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिले भर की राशन दुकानों के गेहूं चावल शक्कर सहित अन्य सामग्री का प्रत्येक राशन दुकान के स्टाक से मिलान किया जाए तो सच्चाई उजागर हों सकती है। 




No comments:

Post a Comment

पटवा समाज का ऐतिहासिक गौरव: IAS डॉ. दीक्षा पाटकर का भव्य अभिनंदन, मेधावी सितारों का भी चमका भविष्य

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   पटवा समाज का ऐतिहासिक गौरव: IAS डॉ. दीक्षा पाटकर का भव्य अभिनंदन, मेधावी सितारों का भी चमका भविष्य एके एन न्यूज नर्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here