सिवनी मालवा बाप- बेटे के शव रेलवे ट्रैक पर मिले कुछ देर बाद युवक की पत्नी की लाश फंदे पर लटकी मिली - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 12 September 2024

सिवनी मालवा बाप- बेटे के शव रेलवे ट्रैक पर मिले कुछ देर बाद युवक की पत्नी की लाश फंदे पर लटकी मिली


 


सिवनी मालवा बाप- बेटे के शव रेलवे ट्रैक पर मिले

कुछ देर बाद युवक की पत्नी की लाश फंदे पर लटकी मिली


नर्मदापुरम। सिवनी मालवा के अंतर्गत आने वाले ग्राम रूपादेह निवासी एक ही परिवार के 3 लोगों के शव मिले हैं। संदीप लौवंशी (30) और उसके 5 साल के बेटे तक्षित लौवंशी की लाश रेलवे ट्रैक के पास ही बानापुरा में मिली है। इसके कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि संदीप लौवंशी की पत्नी का शव भी घर में फंदे पर लटका मिला है। यह बात जिला मुख्यालय पर जनचर्चा का विषय बनी हुई है।

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल तीनों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बाप-बेटे शवों का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए सिवनी मालवा सामुदायिक केंद्र भेजा है। पिता-पुत्र के शव का पीएम किया जा रहा था। इसी दौरान सूचना आई की उपनगरी क्षेत्र बानापुरा के नीचा बाजार मे घर पर संदीप की पत्नी पूजा लौवंशी का शव भी फंदे पर लटका मिला है।

जानकारी मिलते ही, उपनिरीक्षक सोनाली चौधरी पुलिस बल के साथ युवक के निवास पर पहुंची। जहां फांसी पर लटके महिला के शव को उतारा गया। वही शव का पंचनामा बना पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

उपनिरीक्षक शहजाद खान ने बताया कि सुबह रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शवों को पीएम के लिए लाया गया। वहीं उपनिरीक्षक सोनाली चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बानापुरा में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। इनके ही पति और बच्चे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। पुलिस जांच कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार 4 दिन पहले ही संदीप के बड़े पापा की मृत्यु गांव में ही हुई थी। इसके बाद कल ही युवक और उसकी पत्नी सिवनी मालवा वापस आए थे।




No comments:

Post a Comment

पटवा समाज का ऐतिहासिक गौरव: IAS डॉ. दीक्षा पाटकर का भव्य अभिनंदन, मेधावी सितारों का भी चमका भविष्य

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   पटवा समाज का ऐतिहासिक गौरव: IAS डॉ. दीक्षा पाटकर का भव्य अभिनंदन, मेधावी सितारों का भी चमका भविष्य एके एन न्यूज नर्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here