रसूलिया में युवती ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने पति पर लगाया आरोप, हंगामा
केस दर्ज कर जांच करेगी पुलिस
नर्मदापुरम। शहर के रसूलिया क्षेत्र में मंगलवार -बुधवार की दरमियानी एक 30 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने उसे फंदे पर से उतारकर इसकी सूचना डायल 100 को दी। युवती को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर केस दर्ज करने की मांग की ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवविवाहिता के परिजन थाना पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि पति पर केस दर्ज किया जाए। मृतिका प्रियंका की शादी संतोष कीर से हुई थी। युवती के परिजनों का कहना है कि पति प्रियंका को परेशान करता था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जाएगी। शव नहीं लेने की मांग पर परिजन अड़े रहे। देहात थाना में केस दर्ज कराने मायके पक्ष के लोग पहुंचे। उन्होंने केस दर्ज करने की मांग की। इस मामले में पुलिस का कहना है की हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल को लेकर जांच की जाएगी।
इनका कहना है
मृतका के परिजनों ने पति पर आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर इन्वेस्टिगेशन किया जाएगा । हत्या और आत्महत्या एंगल पर जांच की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
पराग सैनी
एसडीओपी नर्मदा पुरम
No comments:
Post a Comment