शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मे "शिर्डी सांई धाम" रसूलिया के संस्थापक द्वारा पौधारोपण किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 12 September 2024

शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मे "शिर्डी सांई धाम" रसूलिया के संस्थापक द्वारा पौधारोपण किया गया



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मे "शिर्डी सांई धाम" रसूलिया के संस्थापक द्वारा पौधारोपण किया गया


नर्मदा पुरम। एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत "शिर्डी सांई धाम" हनुमान नगर- रसूलिया के संस्थापक राकेश कुमार बडकुल (सांई राम) द्वारा शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नर्मदापुरम के परिसर में पाम के चार बड़े-आकार के पौधे रोपित किए गए, साथ ही उनके द्वारा  चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण करने हेतु औषधि पौधे जैसे-रुद्राक्ष,सिंदूर, मालकांगनी,दालचीनी, तेजपत्र, मूनगा, आवाला, शतावर, जाम, आम, जामुन एवं स्नेक प्लांट आदि सजावटी पौधे तथा 20 गमले भी चिकित्सालय हेतु प्रदान किए गए। 
  पौधारोपण के उपरांत चिकित्सालय के आर.एम.ओ. डॉ.श्रीराम करोंजिया एवं डॉ ललिता उईके, डॉ पूनम तिवारी द्वारा राकेश कुमार बडकुल का पुष्पहार से स्वागत कर उन्हे स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार प्रकट किया गया।
  पौधारोपण करने में पैरामेडिकल स्टाफ से बबीता सोलंकी, सुनील चौहान, सुनीता चिराड एवं जयनारायण कटारे द्वारा श्रमदान कर विशेष सहयोग किया गया। 
 इस दौरान नर्सिंग स्टाफ से सुरभि पाटोडे, किरण भारती तथा कंपाउंडर आनंद शिंदे भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

नगरपालिका का 211 करोड़ से अधिक की राशि का बजट पास भोपाल तिराहे पर बनेगी पार्किंग, होगा हेलीपेड का निर्माण, 5 स्वागत द्वार बनेंगे

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    नगरपालिका का 211 करोड़ से अधिक की राशि का बजट पास भोपाल तिराहे पर बनेगी पार्किंग, होगा हेलीपेड का निर्माण, 5 स्वागत...

Post Top Ad

Responsive Ads Here