84 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या करने वाले 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 19 September 2024

84 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या करने वाले 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


84 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या करने वाले 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नर्मदा पुरम। ग्राम खेरीकला के 84 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले को गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया मोहित कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ निरीक्षक विजय सनस के नेतृत्व में टीम ने तीन आरोपीयों को धरदबोचा यह बात पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताई। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी कमलेश रघुवंशी पिता कोमलसिंह रघुवंशी निवासी ग्राम खैरीकला के द्वारा रिपोर्ट की गई थी कि उसके पिता कोमल सिंह रघुवशी उम्र 84 वर्ष निवासी ग्राम खेरीकला स्टेशन रोड़ पिपरिया जो कि सतपुड़ांचल पब्लिक स्कूल के एक कमरे में निवास करते थे। उन्हें में सुबह शाम घर में बना खाना देने के लिये जाया करता था। 10 सितंबर.2024 की शाम करीत्र 04 बजे में सतपुडाचल स्कूल की छुट्टी कर घर वापस आया था तव पिता कोमल सिंह स्वस्थ दिखे। में जब 11 सितंबर.की सुबह करीब 07 बजे पिताजी को चाय व रोटी देने आया तो देखा कि पिता कोमल सिंह सतपुड़ांचल स्कूल के कमरे में बेसुध पड़े हुये है। गले पर धार धार हथियार से चोट के निशान होकर विस्तर पर कपड़ों में खून लगा हुआ है।

 उनकी सांस व धड़कन नहीं चल रही थी। पिता कोमल सिंह कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया पर अपराध क्रमाक 303/2024 धारा 103(1) बी.एन.एम. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मित्र के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया मोहित कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ निरीक्षक विजय सनस के नेतृत्व में एक टीम गठित कर प्रकरण के आरोपीगणों की तलाशी हेतु टीम को लगाया गया।

उस टीम द्वारा की गई कार्यवाही

घटना स्थल का काफी सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया एवं FSI. टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्काट, सायबर टीम के द्वारा घटना स्थल से जानकारी एकत्रित की गई।मृतक के परिवार के सदस्यों सहित घटना स्थल के आस पास, एवं ग्राम खैरीकला, मुहारीकला, कुमौखापा,बमहोरीकला आदि ग्रामों के करीब 150 से अधिक संदहियों के बयान लेखवद्ध किये गये।

आरोपी की पतारसी हेतु सायवर टीम की सहायता से प्राप्त जानकारी का काफी बारीकी से अवलोकन किया गया। जिसके आधार पर करीब 80 से अधिक संदेहियों की काल डिटेल निकाले गये। उक्त जानकारी ए मावि में समय समय पर प्राप्त सूचनाओं के मिलान पर से संदेही, महेश पिता मनीराम यादव 30 साल,  प्रभात पिता मनीराम यादव 24 माल, भोलाराम पिता मनीराम यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम खेड़ी कला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो कि आरोपीगण द्वारा जादू टोने के संदेह में मृतक कोमल रघुवंशी की हत्या चाकू से बार करके करना स्वीकार किया गया।आरोपीगण के कब्जे से अपराध के समय पहने कपड़े, अपराध में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर साईकिल को जप्त किया गया।

आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक विजय सनस, निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि अमित भारद्वाज, उनि जी.एस.ठाकुर, सउनि पंकज नामदेव, सउनि आरिफ खान, सउनि महेन्द्र ओनकर, प्रआर राजकुमार धाकड़, प्रआर, रविश बोहरे, प्रआर, कृष्णकुमार ठाकुर, प्र.आर. रोहित भारती, प्रआर, रीताशाह, आर. प्रआर, हरिओम रजक, नरेश मलिक, आर. प्रभाकर चोधरी, आर. धनेन्द्र चौहान, आर. दुर्गेश लोधी, आर. दीपक लोधी, आर, मनोज करोचे, आर, सनेह साहू, आर. प्रदीप सोनी, आर. लोकेश शिल्पी, आर. राधेश्याम, आर. म. आर, इंशिका दुवे, म. आर. निधी, म.आर. वंदना उईके तिनगुरिया, आर. अभिषेक नरवरिया (सायवर मेल), आर. मंदीप पटुवंशी (सायबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment

मप्र में मोहन सरकार के दो वर्ष: अतीत, वर्तमान और भविष्य को साथ लेकर चलने का संकल्प

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  मप्र में मोहन सरकार के दो वर्ष: अतीत, वर्तमान और भविष्य को साथ लेकर चलने का संकल्प एके एन न्यूज नर्मदापुरम// मध्यप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here