कलेक्टर ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ अरविंद तिवारी को कलेक्टर ने किया सम्मानित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 5 September 2024

कलेक्टर ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ अरविंद तिवारी को कलेक्टर ने किया सम्मानित


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


कलेक्टर ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ अरविंद तिवारी को कलेक्टर ने किया सम्मानित 


नर्मदा पुरम। जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षकों के हित में कार्य करने पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के स्थापना प्रभारी सहित अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया।‌

5 सितंबर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में उत्कृष्ट विद्यालय नर्मदापुरम के सभागृह में आयोजित किया गया। जिसमें हाई-स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले विषय शिक्षक तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं मास्टर ट्रेनरों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 120 शिक्षकों का सम्मान जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिशेन अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक राजेश गुप्ता जिला व्यावसायिक शिक्षा समन्वयक प्रदीप पटवा, श्रीमती साधना बिल्थरिया प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय के द्वारा शाल श्रीफल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ् अरविंद तिवारी स्थापना वर्ग प्रभारी का जिला कलेक्टर ने शिक्षक दिवस से पूर्व जिले के लगभग 3000 शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान 230 शिक्षकों को उच्च पद का प्रभार प्रदान किये जाने पर प्रश्स्तिपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन अश्विन मालवीय खेल शिक्षक द्वारा किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मंच संचालन पर श्री मालवीय की तारीफ करते हुये प्रशंसित पत्र प्रदान किया। इसके अतरिक्त्  विकासखण्ड स्तर पर भी शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किये गये।

No comments:

Post a Comment

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध...

Post Top Ad

Responsive Ads Here