मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत नर्मदापुरम के रामानंद गार्डन में आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बदलते समय के साथ कार्यपद्धति में बदलाव किया है, लेकिन अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं कुशभाऊ ठाकरे के जीवन से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के साथ समन्वय बनाकर भारत के हितों की रक्षा कर रहे हैं, जिससे हमें राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न सत्र, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल
मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ वंदे मातरम् गीत से हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिनमें राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने केंद्र सरकार की योजनाओं, जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कार्यपद्धति, पूर्व जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल ने संगठन विस्तार एवं प्रदेश मंत्री राजो मालवीय ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक सीताशरण शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, संभागीय प्रभारी भरतसिंह राजपूत, जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना एवं ज्योति चौरे, वरिष्ठ नेता मनोहर बढ़ानी, जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महालहा एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment