विद्यार्थियों की कक्षाओं मे उपस्थिति बढ़ाने हेतु बच्चों तथा पालकों से घर जाकर सम्पर्क करें :- संभागीय उपायुक्त जेपी यादव - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 30 September 2024

विद्यार्थियों की कक्षाओं मे उपस्थिति बढ़ाने हेतु बच्चों तथा पालकों से घर जाकर सम्पर्क करें :- संभागीय उपायुक्त जेपी यादव


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 



 विद्यार्थियों की कक्षाओं मे उपस्थिति बढ़ाने हेतु बच्चों तथा पालकों से घर जाकर सम्पर्क करें :- संभागीय उपायुक्त जेपी यादव


नर्मदापुरम।  संभागीय उपायुक्त जनजाति कार्य विभाग जेपी यादव द्वारा केसला विकास खंड के दूरस्थ विद्यालयों बारधा, नयापुरा तथा डांडीवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण कियाI एकीकृत हाई स्कूल बारधा मे बच्चों के शैक्षणिक स्तर परीक्षण किया, पाया गया की कक्षा 3-4 के बच्चों को निर्बाध किताब पढ़ना नहीं आता हैI 

चौथी कक्षा के बच्चों को केवल छः तक ही पहाड़ा आता है। कक्षा एक से पांच अध्यापन कराने वाले प्राथमिक शिक्षक गुलाब राव हाके को कारण बताओ सूचना पत्र तथा अतिथि शिक्षक संदीप खांडेलवार को सेवा से पृथक किये जाने का नोटिस जारी किया गया हैI प्रभारी प्राचार्य श्रवण विश्कर्मा को निर्देशित किया गया की शिक्षकों को साप्ताहिक कार्य दिया जाए, तथा सप्ताह उपरांत कार्य का मूल्यांकन भी किया जाएI किसी भी स्तर पर कमजोरी या लापरवाही पाए जाने पर प्राचार्य भी जिम्मेदार होंगेI 

विद्यालय में विगत तीन दिनों को उपस्थिति 69% पाए जाने पर प्राचार्य एवं शिक्षकों के प्रति नाराजगी ज़ाहिर की तथा निर्देशित किया गया कि जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे उनके घर पर जाकर बच्चों और पालको से संपर्क किया जायेI सप्ताह के अंत तक उपस्थिति 90% से ऊपर ले जाने का प्रयास करेंI विद्यार्थियों की उपस्थिति अच्छी होने पर परीक्षा परिणाम भी बेहतर आयेगाI हाई स्कूल के नवीन भवन निर्माण के लिए पटवारी से मिलकर जमीन आरक्षित करने की निर्देश प्राचार्य को दिएI  नयापुरा प्राथमिक शाला के निरीक्षण मे विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक पाया गयाI

 यहाँ पर बच्चों से सवालों के जवाब सही दिए तथा किताब पढ़ना भी आया I श्री यादव ने यहाँ बच्चों को गणित के कुछ सवाल बोर्ड पर हाल करायेI पुराने भवन के उपयोग मे न आने के कारण स्थान का आभाव पाया गया, एक ही कक्ष मे सभी पांच कक्षाएं संचालित हो रही हैंI विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा बी आर सी को भवन की मरम्मत करने के प्रयास किये जाने के निर्देश दिएI

      श्री यादव द्वारा हाई स्कूल डांडीवाड़ा का भी निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लियाI विद्यालय मे सभी शिक्षक उपस्थित पाए गएI प्रयोग शाला का अवलोकन किया गया, तथा प्रयोगशाला गतिविधियों पर संतोष व्यक्त कियाI विगत तीन माह की उपस्थिति 65% से भी काम पाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा निर्देश दिए गए की एक सप्ताह मे 90% उपस्थिति करें, इस हेतु पालक तथा बच्चों से उनके घर जाकर संपर्क करेंI


No comments:

Post a Comment

पुलिस ने 60 घंटे के भीतर ग्राम मोरपानी हत्याकांड का किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार

एकेएन न्यूज नर्मदा पुरम    पुलिस ने 60 घंटे के भीतर ग्राम मोरपानी हत्याकांड का किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक साई...

Post Top Ad

Responsive Ads Here