एकेएन न्यूज नर्मदा पुरम
पुलिस ने 60 घंटे के भीतर ग्राम मोरपानी हत्याकांड का किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार
नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा थोटा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन तथा एसडीओपी इटारसी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में निरीक्षक मदन पवार थाना प्रभारी केसला के द्वारा थाना स्टाफ के साथ ग्राम मोरपानी के हत्या कांड का खुलासा करते हुए 04 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 27.03.2026 को शाम करीब 07.00 बजे मोरपानी थाना केसला के जीतेन्द्र कलमे, शिवा, शिवनारायण उर्फ डीजे तथा हरिओम सभी जाति कोरकू के व्दारा गांव के ही सुनील कलमे को उसके घर के सामने आंगन में जाकर आरोपी जीतेन्द्र के व्दारा उसकी बहन शिल्पा से मोबाईल क्यो लिया कहकर आरोपी जीतेन्द्र तथा उसके सभी साथी शिवा, शिवनारायण, हरिओम सभी के व्दारा माँ बहन की गंदी गंदी गाली देकर सुनील को लात घुसो से मारपीट करने लगे झगडे की आवाज सुनकर पडोसी किराना गुमठी वाले जंगल सिंह दौडकर बीच बचाव करने आया तभी सुनील को उसकी बहन एवं भाभी ने छुडाया घर ले गये फिर चारो आरोपियो के द्वारा मृतक जंगल सिंह को बीच मे क्यो आया कहकर गंदी गंदी गाली गुफ्तार कर मारपीट कर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी एवं जाते जाते बोलकर गए कि सुनील को नही बचाता तो तेरी जान नही जाती मृतक जंगल सिंह को उसके परिजन डीएसपीएम अस्पताल इटारसी लेकर गये जहां डाक्टर ने जंगलसिंह की मृत्यु हो जाना बताया, अस्पताल मेमो पर थाना इटारसी मे मर्ग क्र. 0/26 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर मृतक के शव का पीएम कराया बाद घटनास्थल थाना केसला का होने से मर्ग डायरी दिनांक 28.03.26 को प्राप्त होने पर असल मर्ग क्र. 10/26 धारा 194 बीएन एस एस का कायम कर वारिकी से जांच की गई मर्ग जांच पर से अप.क्र. 35/26 धारा 103 (1).296 (बी).3 (5) बीएनस का दिनांक 29.03.2026 को कायम कर विवेचना के दौरान आरोपियान जीतेन्द्र कलमे, शिवा सिलु, शिवनारायण उर्फ डीजे उर्फ कल्लू मवासे, हरिओम लविस्कर को गिरफ्तार किया गया आरोपियो को माननीय न्यायालय इटारसी पेश किया जहां से आरोपियो को जेल वारंट बनने से जिला जेल नर्मदापुरम मे दाखिल किया गया
गिरफ्तार आरोपियो के नामः -
जीतेन्द्र कलमे पिता रामेश्वर कलमे उम्र 26 साल निवासी मोरपानी थाना केसला, शिवा सिलु पिता जयपाल सिलु उम्र 19 साल निवासी मोरपानी थाना केसला शिवनारायण उर्फ डीजे उर्फ कल्लू पिता झनक मवासे उम्र 25 साल निवासी मोरपानी थाना केसला. हरिओम पिता सुरेश लविस्कर उम्र 21 साल निवासी मोरपानी थाना केसला पुलिस टीम के सदस्यः थाना प्रभारी केसला निरीक्षक मदन पवार, सउनि अनंतराम लोधी, आर. 915 हेमराज यादव, आर. 379 अमित राय, आर.403 राहुल उघडे, चालक प्र.आर. 675 उमेश रघुवंशी शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment