मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
मजदूर संघ ने पूर्व जिला अध्यक्ष अत्रे का किया स्वागत सम्मान
नर्मदापुरम - भा.म.सं. से संबध्द न.पा.कर्म. मजदूर संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष ने महेश वर्मा ने बताया है कि "नगरपालिका कर्मचारी मजदूर संघ जिला नर्मदापुरम मध्य प्रदेश" में पिछले दो वर्षों तक राजेश अत्रे जिला अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं विधायक जी कि अनुशंसा पर उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए मध्य प्रदेश शासन के द्वारा इन्हें एल्डर मैन के (पार्षद) पद का दायित्व दिया गया है उस पर वह जनहित के कार्यों से जुड़े हुए मुद्दों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे पूर्व कि परिषद के कार्यकाल में भी यह उक्त दायित्व निर्वाहन कर चुके हैं
श्री अत्रे नगरपालिका में पदस्थ सभी कर्मचारियों कि समस्याओं व वेदना से भलीभांति परिचित हैं क्योंकि जिला अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वाहन करते समय इनके द्वारा कर्मचारियों के हित संरक्षण से जुड़े हुए विषयों पर संघर्ष किया गया है किये गये समझौते व राज्य शासन के आदेशों के पालन प्रतिमाह आर्थिक स्थिति के सुधार को लेकर सही समय पर मासिक वेतनों का भुगतान सभी पदस्थ कर्मचारियों को किया जावे, साप्ताहिक व अन्य अवकाश एवं आन लाइन उपस्थिति दर्ज कि जो प्रक्रिया चलायमान है उसे स्पष्ट किया जावें क्योंकि विभागीय अधिकारी व सुपरवाइजर कि अज्ञानता के कारण प्रायः देखने में आ रहा है कि सफाई कर्मचारी व अन्य फील्ड वर्क से जुड़े कर्मचारी शासकीय अवकाश व साप्ताहिक अवकाश के दिनों में भी आन लाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं मौसम कि खराबी के कारण, सरवर या डेटा के कारण उपस्थिति दर्ज करते समय कर्मचारियों के चेहरे का फेस स्पष्ट नहीं होने से बहुत बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है
स्थानीय नेहरू पार्क में भारतीय मजदूर संघ कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव भार्गव, ओमप्रकाश रावत, रविशंकर तिवारी, भगवान दास साहू, शिवाजी कांटे, विशाल पतंगें, मनीष स्वामी, श्रीमती रामकली बाई, श्रीमती माया श्रीवास्तव, श्रीमती जया नामदेव इत्यादि उपस्थित कर्मचारी सदस्यगणों के द्वारा निर्वाचित एल्डर मैन राजेश अत्रे जी का हार फूलमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया और अपेक्षा की गई है कि वह समय-समय पर कर्मचारियों के हित संरक्षण में कर्मचारियों का पक्ष हमेशा रखने का प्रयास करेंगे

No comments:
Post a Comment