जनसुनवाई में 47 आवेदनों पर हुई सुनवाई, आवास,श्रम, वित्त, राजस्व, अनुकंपा नियुक्ति जैसे अन्य आवेदनों पर हुई सुनवाई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 31 March 2026

जनसुनवाई में 47 आवेदनों पर हुई सुनवाई, आवास,श्रम, वित्त, राजस्व, अनुकंपा नियुक्ति जैसे अन्य आवेदनों पर हुई सुनवाई

 


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जनसुनवाई में 47 आवेदनों पर हुई सुनवाई,

आवास,श्रम, वित्त, राजस्व, अनुकंपा नियुक्ति जैसे अन्य आवेदनों पर हुई सुनवाई


नर्मदापुरम// जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन ने आमजन की समस्याओं का परीक्षण कर विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदनो का समाधान किया| जनसुनवाई में आए 47 आवेदनों पर सुनवाई कर उनका निराकरण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम बनखेड़ी निवासी बसंती बाई ने जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान कराये जाने के लिए आवेदन दिया। जिस पर श्री जैन ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार योजना का लाभ प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। इसी प्रकार रसूलिया निवासी भावेश श्रोती ने उनके स्वर्गीय पिता जो कि जनजातीय कार्य विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ थे,उनकी मृत्यु के पश्चात अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर श्री जैन ने जनजाति कार्य विभाग अधिकारी को शीघ्र नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए। एक अन्य मामले में बनखेड़ी निवासी दौलत सिंह पटेल ने सीमांकन कराये जाने हेतु आवेदन दिया। जिस पर श्री जैन ने सम्बन्धी अधिकारी को शीघ्र सीमांकन करने के लिए निर्देशित किया।

जनसुनवाई मे आए पेंशन, सीमांकन, अतिक्रमण, विधुत, राजस्व सम्बन्धि आवेदनों पर सुनवाई कर उनका त्वरित निराकरण किया गया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर थे अनिल जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती डॉ. बबीता राठौर, सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।



No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here