नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस समेरिटन्स में प्रवेशोत्सव, बच्चों में दिखा उत्साह - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 1 April 2026

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस समेरिटन्स में प्रवेशोत्सव, बच्चों में दिखा उत्साह


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस समेरिटन्स में प्रवेशोत्सव, बच्चों में दिखा उत्साह


नर्मदापुरम। नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस बुधवार को समेरिटन्स विद्यालय में प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह दिखा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय आए बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रवेश उत्सव को लेकर प्री प्राइमरी विंग में अधिक उत्साह रहा। यहां अभिभावक बच्चों को लेकर विद्यालय आए। इसी प्रकार प्राइमरी विंग में प्रवेश उत्सव गीत संगीत के साथ प्रारंभ हुआ। 

प्रथम दिवस पिछले सत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में सीखने की ललक सदैव बनी रहनी चाहिए। शिक्षिका सिम्मी झा ने कहा कि नए सत्र में हम नवीन विचार और नवीन लक्षण के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, समन्वयक आरके सिंह, आरके रघुवंशी आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here