संस्कार और संस्कृति की रक्षा ही सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण का उद्देश्य--- पंडित परसाई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 26 September 2024

संस्कार और संस्कृति की रक्षा ही सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण का उद्देश्य--- पंडित परसाई


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

संस्कार और संस्कृति की रक्षा ही सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण का उद्देश्य--- पंडित परसाई


नर्मदा पुरम। श्री विद्याललिताम्बा समिति के तत्त्वाधान व पूज्य गुरुदेव आचार्य सोमेश परसाई के सान्निध्य में आयोजित सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण एवं संगीतमय रुद्राभिषेक की रूपरेखा हेतु आयोजित बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कार्यक्रम के संबंध में रूपरेखा का निर्धारण व कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए नगर के प्रबुद्धजनों के सुझाव लिए गए।

कार्यक्रम के संबंध में पूज्य गुरुदेव ने कहा कि यह शिवलिंग निर्माण कोई नवीन परंपरा नही है। यह सृष्टि के प्रारंभ से ही चली आ रही परंपरा है। समय समय पर भक्तों द्वारा मनवांक्षित फल की प्राप्ति हेतु भगवान शिव के पार्थिव स्वरूप का निर्माण किया गया है। हमारा इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य संस्कार और संस्कृति की रक्षा की भावना है ।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा, भवानी शंकर शर्मा ,नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव,जनपद अध्यक्ष भुपेंद्र चौकसे, पीयूष शर्मा, हंस राय, अजय सैनी, विकास नारोलिया, राहुल सोलंकी,अर्चना पुरोहित, विक्रांत चौकसे ,के के थापक, अजीत सिंह रघुवंशी, पप्पू भदौरिया , प्रकाश गुप्ता सहित नगर के गणमान्य श्रद्धालु शिवभक्त सम्मिलित हुए । 

 नगर के वैदिक विद्वान भी सम्मिलित हुए मठ मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ गोपाल प्रसाद खड्डर ,पंडित भालचंद्र खड्डर ,आचार्य घनश्याम शर्मा ,आचार्य डॉ पुष्कर परसाई आदि ने महत्त्वपूर्ण सुझाव दिया नगर के पत्रकार गण भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुए राहुल सोलंकी ने सभी शिवभक्तों से आवाह्न किया है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का निवेदन किया ।



No comments:

Post a Comment

पटवा समाज का ऐतिहासिक गौरव: IAS डॉ. दीक्षा पाटकर का भव्य अभिनंदन, मेधावी सितारों का भी चमका भविष्य

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   पटवा समाज का ऐतिहासिक गौरव: IAS डॉ. दीक्षा पाटकर का भव्य अभिनंदन, मेधावी सितारों का भी चमका भविष्य एके एन न्यूज नर्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here