एनसीसी आफिसर, केडिट्स का किया सम्मान
नर्मदापुरम। समेरिटंस स्कूल के एनसीसी के सेकेंड अफसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव को संस्था डायरेक्टर डा आशुतोष कुमार शर्मा ने प्रमोशन होने पर सम्मानित किया। साथ ही 2023 - 2024 के एनसीसी केडिट्स को ए प्रमाण पत्र परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर प्रमाणपत्र देकर डा आशुतोष कुमार शर्मा ने सम्मानित किया।
प्राचार्य श्रीमति प्रेरणा रावत, कोर्डिनेटर आरके सिंह, उप प्राचार्य राजेंद्र रघुवंशी, एनसीसी मेनेजर प्रदीप यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।


No comments:
Post a Comment