एमसीए के लापता छात्र का नर्मदा नदी में मिला शव - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 26 September 2024

एमसीए के लापता छात्र का नर्मदा नदी में मिला शव


एमसीए के लापता छात्र का नर्मदा नदी में मिला शव

नर्मदा ब्रिज पर 22 सितंबर को मिली थी युवक की बाइक, युवक बीमारी से था परेशान


नर्मदा पुरम। सोहागपुर के 23 वर्षीय एमसीए के लापता छात्र विशाल सोनी का शव बुधवार रात को नर्मदा नदी के शिवपुर स्थित भिलाडिया घाट पर मिला है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 सितंबर से युवक विशाल सोनी लापता हो गया था। परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी भोपाल में निशातपुरा थाने में दर्ज कराई गई थी। वहीं उसकी बाइक 22 सितंबर को नर्मदा पुरम के नर्मदा ब्रिज पर खड़ी मिली थी, युवक की तलाश में पुलिस एवं परिजन जुटे हुए थे। इसी के चलते बुधवार रात को नर्मदा नदी के शिवपुर स्थित भिलाडिया घाट पर शिवपुर पुलिस को युवक का शव मिला था । जिसकी पहचान युवक के परिजनों द्वारा उसके कपड़ों से की गई। 

गौरतलब है कि युवक विशाल सोनी भोपाल से एमसीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। इसी वर्ष उसने कॉलेज में एडमिशन लिया था और वह भोपाल में विवेकानंद नगर करोंद में किराए का रूम लेकर रह रहा था। मालूम हो कि युवक ने लापता होने से पहले अपनी मां को मैसेज कर दुनिया से अलविदा होने का उल्लेख किया था, उसने मैसेज में कमर घुटने का दर्द आदि बीमारी का भी उल्लेख किया था। युवक के शव का पोस्टमार्टम सिवनी मालवा में किया गया और शव परिजनों को सौंपा गया।  पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजन के बयान एवं जांच पड़ताल के पश्चात ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।


No comments:

Post a Comment

पटवा समाज का ऐतिहासिक गौरव: IAS डॉ. दीक्षा पाटकर का भव्य अभिनंदन, मेधावी सितारों का भी चमका भविष्य

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   पटवा समाज का ऐतिहासिक गौरव: IAS डॉ. दीक्षा पाटकर का भव्य अभिनंदन, मेधावी सितारों का भी चमका भविष्य एके एन न्यूज नर्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here