मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
स्वच्छता ही सेवा अभियान के कार्यक्रम जारी
लोगों में बढ़ी जागरूकता है, सुबह कचरा वाहन आने का करते हैं इंतजार
नर्मदापुरम्। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित जा रहे हैं। शनिवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ ही लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। साथ ही गीले कचरे और सूखे कचरे को अलग अलग रखने के फायदे बताए गए।
स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव और मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही घर घर जाकर कचरे को कचरा वाहन में ही डालने के लिए प्रेरित किया गया। सतीश यादव ने बताया कि लोगों में जन जागरूकता बढ़ रही है। पहले से कही अब लोग सुबह से कचरा वाहन का इंतजार करते हैं और वाहन आने पर कचरा उसी में डाल रहे हैं। घर-घरों कचरा एकत्रीकरण की विधि भी बताई जा रही है।

No comments:
Post a Comment