आयुष्मान भारत योजना नीलेश साहू के लिए बनी वरदान डॉ अपूर्व पांडे एवं उनकी टीम ने 17 दिन तक अस्पताल में स्वयं की निगरानी में इलाज किया, परिणाम यह है कि आज मरीज नीलेश साहू पूर्णतः स्वस्थ है उनका कहना है कि आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित हुआ हूं एवं मेरे इलाज के दौरान कोई भी राशि व्यय नहीं हुई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 6 October 2024

आयुष्मान भारत योजना नीलेश साहू के लिए बनी वरदान डॉ अपूर्व पांडे एवं उनकी टीम ने 17 दिन तक अस्पताल में स्वयं की निगरानी में इलाज किया, परिणाम यह है कि आज मरीज नीलेश साहू पूर्णतः स्वस्थ है उनका कहना है कि आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित हुआ हूं एवं मेरे इलाज के दौरान कोई भी राशि व्यय नहीं हुई


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 
आयुष्मान भारत योजना नीलेश साहू के लिए बनी वरदान 

डॉ अपूर्व पांडे एवं उनकी टीम ने 17 दिन तक अस्पताल में स्वयं की निगरानी में इलाज किया, परिणाम यह है कि आज मरीज नीलेश साहू पूर्णतः स्वस्थ है  

उनका कहना है कि आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित हुआ हूं एवं मेरे इलाज के दौरान कोई भी राशि व्यय नहीं हुई


एकेएन न्यूज़ नर्मदापुरम/बनखेड़ी। जिले की बनखेड़ी नगर परिषद के वार्ड नं 1 महात्मा गांधी वार्ड निवासी नीलेश साहू पिता स्व प्रकाश चंद्र साहू के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना वरदान साबित हुई।‌ रक्षाबंधन के दिन लगभग 4 बजे नीलेश साहू नर्मदापुरम से अपनी भतीजी से राखी बंधवाकर मोटरसाइकिल से वापिस घर जा रहे थे कि ग्राम सेमरीहरचंद के पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और लगभग 10 फीट तक रोड पर घिसटाया तभी वहां से 100 डायल निकल रही थी।  जिन्होंने नीलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में प्राथमिक उपचार हेतु ले गए जहां पर उसे गंभीर हेड इंजुरी होना बताया गया ।

डॉ कमलेश द्वारा इलाज कर सीटी स्कैन एवं अन्य उपचार हेतु तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर किया, वहां से नीलेश के परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस से नर्मदापुरम के निजी अस्पताल में भर्ती करवाकर सीटी स्कैन से पता चला कि सिर के सभी हिस्सों में खून के थक्के जम गए, हेड इंजुरी है। आईसीयू में भर्ती कर इलाज करना होगा तब इस निजी अस्पताल द्वारा लगभग 11 दिन भर्ती कर इलाज किया जिसका बिल 80 हजार रुपए लिया और डिस्चार्ज कर दिया। इस अस्पताल में कोई सरकारी योजना की सुविधा नही थी ना ही परिजन और अधिक व्यय करने में सक्षम थे तो वे मरीज को नर्मदापुरम उसके भाई के घर ले आए लेकिन अगले ही दिन नीलेश की तबीयत फिर बिगड़ी तो नीलेश साहू के भाई ने नगर की अस्पतालों में रिपोर्ट लेकर गए तो हरेक अस्पताल संचालक ने लगभग 1 लाख रुपए का खर्च बताया जिसे कि वो वहन करने में सक्षम नहीं थे।

उन्होंने नीलेश साहू के आयुष्मान कार्ड को उनके बैग से प्राप्‍त किया। जिसे लेकर न्यू पाण्डे अस्पताल में डॉ अपूर्व पांडे से मिल कर पूरी बात विस्तृत रूप में बताई। डॉ अपूर्व पांडे ने मरीज को भर्ती किया एवं सभी आवश्यक जांचें जैसे सीटी स्कैन ,एक्स-रे करवाया तब देखा की मरीज को हेड इंजुरी के साथ साथ कंधे की हड्डी भी टूटी हुई है जिसके दर्द के कारण मरीज बार बार बेहोश हो जाता है। उसके पश्चात डॉ अपूर्व पांडे एवं उनकी टीम ने 17 दिन तक अस्पताल में स्वयं की निगरानी में इलाज किया। जिसका परिणाम यह है कि आज मरीज नीलेश साहू पूर्णतः स्वस्थ है एवं उनका कहना है कि आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित हुआ हूं एवं मेरे इलाज के दौरान कोई भी राशि व्यय नहीं हुई है। उन्‍होनें भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री जी को दिल से बहुत बहुत धन्यवाद देकर आभार प्रकट करता हूं।





No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here