मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नर्मदापुरम पुलिस का महिला अपराधों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से अभियान शुरू
अभिमन्यु के तहत किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन
एकेएन न्यूज़ नर्मदा पुरम। महिलाओं के विरुद्ध अपराध अक्सर नशे की लत, दहेज प्रथा, और पुरानी रूढ़िवादिता जैसी प्रथाओं में निहित होते हैं। जो सामूहिक रूप से हिंसा और उत्पीड़न को बढ़ावा देते हैं "में भी अभिमन्यु" के माध्यम से इन गहरी जड़ों वाली बुराइयों के बीच में एक ऐसे समाज को बढ़ावा देना है। जहां महिलाओं के साथ सम्मान और समानता का व्यवहार किया जाता है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में 05 अक्टूबर को विशेष अभियान अभिमन्यु के तहत मैराथन दौड का आयोजन पुलिस लाईन ग्राउंड से किया गया। मैराथन दौड में करीबन 100 प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया जिन्हे अभिमन्यु " स्लोगन लिखी टी-शर्ट वितरित की गई व प्रतिभागीयो को महिला सम्मान के संबंध में शपथ ग्रहण करवाई गई। तत्पशचात जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र द्वारा मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मैराथन दौड़ के उपरान्त प्रतिभागियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम आशुतोष मिश्र, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा मोहन सारबान पुलिस सुबेदार सूरज जमरा, थाना प्रभारी देहात, महिला थाना प्रभारी, अजाक थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी, स्कूल के विधार्थी उपस्थित रहे।
यह अभियान 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक चलेगा
विशेष अभियान में अभिमन्यु के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। विशेष अभियान में भी अभिमन्यु" के तहत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड सभाओं के माध्यम से महिला संबंधी अपराधों से संबंधित तथ्य जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद इत्यादि लिखा हुआ पंपलेट वितरित कर महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में भी अभिमन्यु " के बारे में जानकारी दी जा रही है।


No comments:
Post a Comment