मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
भारत पेंशनर्स समाज जिला शाखा द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी
साइबर अपराध से बचाव के संबंध में, नए अपराधो के बारे में जानकारी दी जायेगी
एकेएन न्यूज़ नर्मदा पुरम। आगामी 9 अक्टूबर को सेमीरिटन स्कूल चक्कर रोड पर भारत पेंशन समाज एवं वरिष्ठ नागरिक मंच नर्मदा पुरम द्वारा एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें साइबर अपराध के संबंध के बारे में एवं उनसे बचाव के बारे में एवं नए अपराधो के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी।
साइवर ठगी के बाद क्या कार्यवाही की जाये, आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी देने के लिये हेल्प ऐज इंडिया संस्था के प्रदेश समन्वयक राकेश दाँगी भोपाल से पधार रहे है। जो साइवर ठगी एवं अपराध की प्रोजेक्टर के माध्यम से एवं अन्य माध्यम से जानकारी देंगे । साइवर ठगी के शिकार अधिकांश पेशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक तथा महिलाएँ होती इसलिये भारत पेशनर्स समाज एवं वरिष्ठ नागरिक मंच द्वारा पहल की जा रही है। इस कार्यक्रम में डा एलएल शर्मा, आशुतोष शर्मा एवं उमाशंकर श्रोती एवं उदित नारायण द्विवेदी उपस्थित रहेंगे ।
सभी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त करें और साइवर ठगी से बचे एवं कार्यक्रम को सफल बनाये। सायबर के संबंध में उपरोक्त बैठक 9 अक्टूबर को 3 से 5 बजे तक स्थान सेमीरिटन स्कूल चक्कर रोड में आयोजित की जाएगी। उपरोक्त जानकारी प्रभात पांडेय भारत पेशनर्स समाज, सुरेश चन्द्र काशिव वरिष्ठ नागरिक मंच ने दी।
No comments:
Post a Comment