विकासखंड स्तरीय जादू नहीं विज्ञान है कार्यक्रम संपन्न, 22 स्कूलो ने की सहभागिता - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 19 October 2024

विकासखंड स्तरीय जादू नहीं विज्ञान है कार्यक्रम संपन्न, 22 स्कूलो ने की सहभागिता


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


विकासखंड स्तरीय जादू नहीं विज्ञान है कार्यक्रम संपन्न,

22 स्कूलो ने की सहभागिता


एकेएन न्यूज़ सिवनी मालवा- लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदा पुरम के निर्देशानुसार शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा में विकासखंड स्तरीय जादू नहीं विज्ञान है समझना आसान है कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 जिसमें 22 स्कूलों ने अपनी सहभागिता की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंधविश्वास एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य एएस राजपूत ने किया जिसमें संबंधित संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रयोग प्रदर्शन एवं विज्ञान नाटिका का प्रदर्शन किया कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील यादव ने किया। 

जिसमें प्रयोग प्रदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बी- जामनी प्रथम स्थान, शा सी एम राइज उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वितीय स्थान, शा हाई स्कूल गोलगांव तृतीय स्थान, शा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा चतुर्थ स्थान, शा हाई स्कूल बाबरी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया विज्ञान नाटिका में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालापाठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया उक्त सभी स्कूल में 24 अक्टूबर को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेले में कार्यक्रम किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

भारत पेंशनर्स समाज ने वैधता अधिनियम के विरोध में सौंपा ज्ञापन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    भारत पेंशनर्स समाज ने वैधता अधिनियम के विरोध में सौंपा ज्ञापन   नर्मदा पुरम। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स संघ नई दिल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here