मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन
जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम दिशा द्वारा मुख्य डाकघर में उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया
एकेएन न्यूज़ नर्मदा पुरम। एचआईवी/ एड्स सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम दिशा द्वारा मुख्य डाकघर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
दिशा नर्मदापुरम के हेमंत पटेल द्वारा सघन जागरूकता अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा सभी को अपने एचआईवी का स्टेटस पता होना चाहिए। कोई भी व्यक्ति स्वैच्छिक रूप से सरकारी अस्पताल के आईसीटीसी केंद्र में जाकर एचआईवी का परामर्श प्राप्त कर एचआईवी की गोपनीय जांच करा सकता है l
उन्होंने एचआईवी/ एड्स अधिनियम 2017 के बारे में उन्होंने बताया कि एचआईवी/ एड्स से ग्रसित व्यक्ति को भी समाज में जीने का पूर्ण अधिकार है। यह कानून उनके साथ किसी भी प्रकार के भेदभाव से संरक्षण प्रदान करता है, किसी भी स्थिति में एचआई वी एड्स से ग्रसित व्यक्ति के मूल अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। आईसीटीसी परामर्शदाता प्रकाशचंद्र यादव ने एचआईवी/ एड्स की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिसमें लक्षण, कारण, बचाव, भ्रांतियां तथा उपचार आदि विषय पर गहन चर्चा की गई।
साथ ही उन्होंने बताया कि एचआईवी की जाँच स्वैच्छिक, निशुल्क एवं पूर्ण गोपनीय रूप से की जाती है l 1097 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर के बारे बताया कि एचआईवी एड्स के प्रति अपनी समस्या / जिज्ञासा का समाधान कर सकते हैं l ओएसटी केंद्र के परामर्शदाता आशीष कुशवाहा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में ओएसटी केंद्र की स्थापना की गई है। जहां पर सुई से नशा करने वाले युवाओं को निशुल्क परामर्श एवं दवा वितरित की जाती है l डाटा मैनेजर संदीप साहू ने बताया कि एचआईवी/ एड्स की सही और पूरी जानकारी प्राप्त कर जन-जन को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक करना हम सभी का दायित्व है l


No comments:
Post a Comment