श्री रामलीला महोत्सव में दशरथ मरण केवट संवाद की लीला हुई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 4 October 2024

श्री रामलीला महोत्सव में दशरथ मरण केवट संवाद की लीला हुई


मनोज सोनी एडिटर-इन-चीफ




श्री रामलीला महोत्सव में दशरथ मरण केवट संवाद की लीला हुई 


एकेएन न्यूज़ नर्मदा पुरम। श्री रामलीला महोत्सव में दशरथ मरण केवट संवाद की लीला का मंचन किया गया। जिसमें बताया गया है कि प्रभु श्रीराम लक्ष्मण और सीताजी से वनवास के मार्ग में कोल भीलों के प्रमुख निषाद राज से भेंट होती है, वे उन्हें वन गमन पथ से गंगा जी के तट पर ले आते हैं। जहां केवट उन्हें नाव में बैठाकर गंगा पार करवातें हैं ,, इस दृश्य को मंच के समीप माँ नर्मदा के जल में नाव में प्रदर्शित किया गया ।

यहां अयोध्या में श्रीराम के वियोग में राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं गुरु वशिष्ठ जी के ननिहाल से भरत और शत्रुघ्न को बुलवाकर उनकी अंत्येष्टि करवातें हैं तथा राज समाज को बुलवाकर उचित शिक्षा देतें हैं । 

आज की लीला में प्रतीक दुबे ने श्रीराम ,अक्षय मिश्रा ने लक्ष्मण , समर्थ तिवारी ने भरत ,आराध्य गार्गव ने शत्रुघ्न ,मनोज परसाई ने  निषाद ,दीपेश व्यास ने केवट , दीपक यादव ने भील ,अमित यादव ने कैकयी और गोपाल शुक्ला ने सुमन्त और दीपेश व्यास ने केवट की भूमिका अदा की ।

No comments:

Post a Comment

श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम: जैनब 95% और यातिका 91% से सफल

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम:  जैनब 95% और यातिका 91% से सफल नर्मदा पुरम। श्रीमती दुर्गा देवी...

Post Top Ad

Responsive Ads Here