बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने की कयावद शिक्षकों ने ली छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी- पालक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 4 October 2024

बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने की कयावद शिक्षकों ने ली छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी- पालक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने की कयावद

 शिक्षकों ने ली छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी- पालक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न


एकेएन न्यूज़ नर्मदा पुरम। सिवनी मालवा माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा दसवीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए संस्था स्तर पर शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की प्रतिदिन उपस्थिति गृह कार्य पालकों से निरंतर संपर्क करने की जिम्मेदारी ली है। 

सभी शिक्षकों पांच पांच छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी ली है। जिससे कि बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार हो सके कक्षा नवमी से 12वीं तक की तिमाही परीक्षा संपन्न होने के पश्चात शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा में प्रभारी प्राचार्य राममोहन रघुवंशी की उपस्थिति में पालक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पालकों को परीक्षा परिणाम एवं उपस्थिति के बारे में बताया गया। जो छात्र-छात्राएं लंबे समय से शाला में अनुपस्थित हैं उनके बारे में भी पालको से निरंतर संपर्क किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि बोर्ड परीक्षा तक प्रतिमाह छात्र-छात्राओं के पालकों को संस्था में आमंत्रित किया जाएगा। पालक शिक्षक संघ की बैठक में विष्णु प्रसाद, सुरेश कुमार, रामविलास मस्कोले, भीम सिंह कुशवाहा, रामविलास,राजेंद्र हरियाले, श्रीमती सुनीता कुशवाहा, सत्यनारायण, मदनलाल, राहुल मालवीय, श्याम बाबू मालवीय, उम्मेद सिंह शेख रहुप, विपतसिह आदि पालक एवं संस्था के शिक्षक राजेश देवडिया, अखिलेश यादव, शिव शंकर चौधरी, वीरेंद्र यादव, मधु हुरमाडे, नरेश सेन, योगेंद्र मालवीय, श्रीमती सुनीता राजपूत, आशीष यादव तथा शिखर रघुवंशी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here