मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन
एकेएन न्यूज़ नर्मदा पुरम।पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन नर्मदा पुरम में दिनांक 01/10/2024 को महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया इस अभियान का उद्देश्य परिसर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखना और छात्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है पखवाड़े के दौरान छात्रों के द्वारा महाविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों की सफाई की और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा।
स्वच्छता अभियान की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रिंस जैन के द्वारा की गई जिसमें प्राचार्य ने भी स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों ने परिसर की कक्षाओं और कॉरिडोर की सफाई में हिस्सा लिया इसके साथ कचरा प्रबंधन प्लास्टिक का पुनर्चक्रण और जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
स्वच्छता पखवाड़े के अंत में उन छात्रों को सम्मानित भी किया गया जिन्होंने इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ विनीता शुक्ला, श्रीमती अंजू सक्सेना, श्रीमती स्वाति गुप्ता, कुमारी नेहा नेमा, लीनेंद्र चौधरी, राजेश यादव लक्ष्मी नारायण चौहान एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment