नगर पालिकाएं अपने शहर की सडकों के गढ्ढे ठीक करें - संभागायुक्‍त विद्यार्थियों को ड्रायविंग लायसेंस के साथ ट्रेफिक नियमों का भी प्रशिक्षण दिया जाए संभागायुक्‍त ने समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 7 October 2024

नगर पालिकाएं अपने शहर की सडकों के गढ्ढे ठीक करें - संभागायुक्‍त विद्यार्थियों को ड्रायविंग लायसेंस के साथ ट्रेफिक नियमों का भी प्रशिक्षण दिया जाए संभागायुक्‍त ने समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नगर पालिकाएं अपने शहर की सडकों के गढ्ढे ठीक करें - संभागायुक्‍त

विद्यार्थियों को ड्रायविंग लायसेंस के साथ ट्रेफिक नियमों का भी प्रशिक्षण दिया जाए

संभागायुक्‍त ने समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश


एकेएन न्यूज़ नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभागायुक्‍त के.जी. तिवारी ने संभागीय समय सीमा की बैठक में संयुक्‍त संचालक नगरीय प्रशासन को निर्देश दिए कि वे वर्षा के कारण खराब हुई सडकों के गढ्ढों की मरम्‍मत करना सुनिश्चित करें। संभागायुक्‍त ने कहा कि नर्मदापुरम संभाग के तीनों जिले हरदा, बैतूल एवं नर्मदापुरम शहर के गढ्ढों को इस सप्‍ताह नगर पालिका सुधारने का कार्य करें।

 इसके साथ ही सडकों के आस पास की झाडियों को हटाकर सडक पर साईन बोर्ड लगाएं। संभागायुक्‍त ने जिला परिहवन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे महाविद्यालयों में कैम्‍प आयोजित कर विद्यार्थियों के ड्रायविंग लायसेंस बनाए साथ ही ट्रे‍फिक विभाग के साथ मिलकर विद्यार्थियों को ट्रेफिक नियमों के पालन करने का प्रशिक्षण भी दें।

      संभागायुक्‍त ने एक पेड मां के नाम अभियान की समीक्षा करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग, स्‍कूल शिक्षा विभाग एवं महाविद्यालय के प्राचार्यगणों को निर्देशित किया कि वे स्‍कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों से निरंतर पौधरोपण कराएं एवं पौधरोपण की फोटो वायुदूत ऐप में अनिवार्य रूप से अपलोड कराएं। संभागायुक्‍त ने कहा कि सभी आंगनबाडियों में भी वृहद स्‍तर पर पौधरोपण का कार्य निरंतर चलता रहें।

 संभागायुक्‍त सभी विभाग प्रमुख को निर्देशित किया कि वे दीपावली से पूर्व अपने कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ दिलाकर उनका वेतनमान फिक्‍सेशन कर कोष एवं लेखा में अनुमोदन कराकर यदि ऐरियर्स बनता है तो ऐरियर्स दिलाना सुनिश्चित करें। संभागायुक्‍त ने कहा कि सभी वन ग्राम एवं विस्‍थापित ग्राम की सूची प्राप्‍त कर ली जाए। सभी वन ग्राम एवं विस्‍थापित ग्राम में अधोसंरचना विकास के कार्य किए जाएंगे।

      समय सीमा की बैठक में अपर आयुक्‍त आर.पी. सिंह जादौन, उपायुक्‍त राजस्‍व गणेश जायसवाल, संयुक्‍त आयुक्‍त विकास जी.सी. दोहर सहित संभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here