नपा में संचालित डेएनयूएलएम का नवाचार* *केंद्रीय जेल में महिला बंदियों का स्वसहायता समूह का गठन* महिला बंदियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रारंभ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 3 October 2024

नपा में संचालित डेएनयूएलएम का नवाचार* *केंद्रीय जेल में महिला बंदियों का स्वसहायता समूह का गठन* महिला बंदियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रारंभ


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


*नपा में संचालित डेएनयूएलएम का नवाचार*

*केंद्रीय जेल में महिला बंदियों का स्वसहायता समूह का गठन*

महिला बंदियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रारंभ 


 एकेएन न्यूज़ नर्मदापुरम्। कलेक्टर के निर्देश में नगर पालिका परिषद के दीनदयाल अंत्योदय योजना -राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डेएनयूएलएम) शाखा द्वारा केंद्रीय जेल में महिला बंदियों को स्व सहायता समूह गठन किया गया है। बंदी महिलाओं के समूह गठन किया गया।

 इस कार्यक्रम में नपाध्यक्ष नीतू यादव, मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जेल अधीक्षक व  जेल उप अधीक्षक एवं डिप्टी जेलर हितेश बन्दिया तथा डे एनयूएलएम शाखा की सिटी मिशन मैनेजर दिव्या मिश्रा, सीओ पायल चौधरी, कामधेनु स्व सहायता समूह से श्वेता तिवारी उपस्थित रहे। 

*अपने साथ हुनर लेकर जाएं*

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वसहायता समूहों का गठन कर आपको प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। पूरी मेहनत से प्रशिक्षण प्राप्त करें और यहां से आप जब भी जाएं अपने साथ हुनर लेकर जाएं। 

*प्रमाण पत्र वितरित किए*

आयोजन के दौरान महिलाओं को समूह गठन का पंजीयन प्रमाण पत्र नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा वितरण किया गया। कैदी महिलाओं का मनोबल बढ़ाने एवं आजीविका को बढ़ाने के लिए कामधेनु स्व सहायता सदस्य सुश्री तिवारी द्वारा रुई बत्ती और मोम का 07 दिवसीय  प्रशिक्षण का शुभ आरंभ किया गया।

*-नवाचार किया जा रहा है-*

कलेक्टर के निर्देश पर केंद्रीय जेल में महिला बंदियों के समूह बनाए गए हैं। नपा में संचालित डेएनयूएलएम के माध्यम से उन्हें रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया। महिला बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का यह अभिनव प्रयास है। 

सीएमओ, नर्मदापुरम


No comments:

Post a Comment

नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप से अर्चना वर्मा, हीरामणि भावसार, राजेश अत्रे, संतोष मीणा, राम नवलानी, ज्योति रैकवार

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए    मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here