मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
सलकनपुर दरबार जाने वाले पदयात्रियों को किया फलहार का वितरण
नर्मदापुरम। एस श्रीवास्तव एंड कंपनी एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा सोमवार को मीनाक्षी चौक आईडीएफसी बैंक के पास जगत जननी मां विजयासन देवी धाम सलकनपुर जाने वाले भक्तजनों को फलहारी प्रसादी वितरण किया।
यह कार्यक्रम दोपहर से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। जिसमें हजारों भक्त शामिल हुए और स्वादिष्ट फलहार एवं जलपान ग्रहण किया। यहां पर भक्तो के आराम करने की भी व्यवस्था की गई। उनके इस कार्य की शहर में प्रसंशा की गई।

No comments:
Post a Comment