मनोज सोनी
एन.ई.एस में विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न
नर्मदापुरम। विश्वविद्यालय की अंतर जिला (संभाग स्तरीय) महिला एवं पुरुष तीरंदाजी प्रतियोगिता नर्मदा एजुकेशन सोसायटी(एन ई एस) शिक्षा महाविद्यालय के बुधवाडा कैंपस में सोमवार को संपन्न हुई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक्सीलेंस शा महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी मुकेश बिस्ट, एन.ई.एस शिक्षा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ संजय गार्गव, हरिमोहन लौवंशी, क्रीड़ा प्रभारी रविशंकर मिश्रा, प्रवीन मीना अंबिका राजपूत उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में इंडियन राउंड एवं रिकॉर्व राउंड के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में एमजीएम इटारसी की महिला टीम, शा बाबूलाल गौर महाविद्यालय भेल भोपाल , शा कन्या महाविद्यालय सीहोर, जवाहरलाल नेहरु महाविद्याल भोपाल, राजीव गांधी महाविद्याल भोपाल के खिलाड़ियों ने भाग लिय। इस अवसर पर बरकतुल्ला विश्वविद्यालय की टीम हेतु सिलेक्शन ट्रायल संपन्न हुए।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक अरूण शर्मा, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती ज्योत्शना खरे ने सभी खिलाड़ियों को उनके खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

No comments:
Post a Comment