मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
एनसीसी केडिट्स को ट्रैक सूट वितरित किए
एकेएन न्यूज़ नर्मदापुरम। 13 एमपी बटालियन के कर्नल हरप्रीत सिंह द्वारा सब यूनिट समेरिटंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के जूनियर डिवीजन एनसीसी केडिट्स को आज भारतीय वायु सेना दिवस पर संस्था निर्देशक डा आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रेरणा रावत, एनसीसी मैनेजर प्रदीप यादव सेकेंड अफसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव, हवलदार अमरचंद ने ट्रैक सूट का वितरण किया।
संस्था निर्देशक ने कहा की भारतीय वायुसेना (इंडियन एयरफोर्स) भारतीय सशस्त्र सेना का एक महत्वपूर्ण अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा एवं वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। इसकी स्थापना 8 अक्टूबर1932 को की गयी थी। उन्होंने सभी केडिट्स को शुभकामनाए दी। एवं 13 एम पी बटालियन के कमान अधिकारी का धन्यवाद किया जिनके कार्यकाल एनसीसी केडिट्स हर तरह का बेहतर प्रशिक्षण सुविधायुक्त प्राप्त कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment