मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नर्मदापुरम । नगर कांग्रेस द्वारा स्थानीय गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की फोटो पर माला अर्पित कर दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई । इस मौके पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार ने कहा कि गांधी जी ने सदैव सत्य एवं अहिंसा का मार्ग अपनाया जिसके दम पर विश्व भर में उनका सम्मान है।
हम सबको भी उन्हीं की राह पर चलते हुए सत्य एवं अहिंसा का रास्ता अपनाते हुए देश में शांति तथा अमन कायम रखना चाहिए। नपा नेता प्रतिपक्ष अनोखेलाल राजोरिया ने बताया कि गांधी जी ने आजादी की लड़ाई की हेतु अनेक आंदोलन किये जिसके फल स्वरुप हमें आज आजादी मिल सकी पूर्व नगर अध्यक्ष अजय सैनी ने सभी से बापू के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया एवं जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष फैजान उल हक ने कहा कि गांधी जी ने करो या मरो तथा अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया जिससे कि अंग्रेजी सरकार में बेचैनी फैल गई तथा उन्हें भारत छोड़ने का निर्णय लेना पड़ा, इसलिए हम सब आज गांधी जी की जयंती मनाने एकत्रित हुए हैं।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने अंत में सबका आभार व्यक्त किया इसमें मुख्य रूप से कपिल फौजदार पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्दगोपाल मलैया धर्मेन्द्र तिवारी , फैजान उल हक, अनोखेलाल राजोरिया ,मीना वर्मा, अजय सेनी, अजीत विष्ट हेमंत चौधरी मधुसूदन यादव ,मो आमिर, राजेन्द्र दोहरे ,राकेश शर्मा, पवन पटेल, कुलदीप राठौर, बबलू राठौर, कमलेश बाथरे, विजेन्द्र राजपूत आनंद सूरज तिवारी तुकाराम कपिल यादव अंकित दुबे शेख पप्पू आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment