शा आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में "स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े" के अंतर्गत की गई साफ-सफाई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 2 October 2024

शा आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में "स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े" के अंतर्गत की गई साफ-सफाई


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


शा आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में "स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े" के अंतर्गत की गई साफ-सफाई

  

  एकेएन न्यूज़ नर्मदा पुरम। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ.विमला गढ़वाल के निर्देशानुसार शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय (आई.टी.आई.के सामने) नर्मदापुरम के आरएमओ डॉ.एस.आर.करोंजिया एवं डॉ.ललिता उइके, डॉ.पूनम तिवारी तथा समस्त स्टाफ ने साथ मिलकर चिकित्सालय परिसर मे झाडू लगाकर, सफाई करके अपना श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और जनसामान्य को बताया की स्वच्छता से ही कई प्रकार की बीमारियों को फैलने से रोका जा सकता है एवं शुद्ध वातावरण से आसपास के लोगों को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। 

   साथ ही चिकित्सालय के आर.एम.ओ.द्वारा समस्त स्टाफ को अपने-अपने कक्षो एवं अपने घर के आस-पास सफाई रखने हेतू शपथ दिलाते हुए दूसरो को भी प्रेरित करने के लिए कहा। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन किया गया तथा चिकित्सालय परिसर में एक पौधा मां के नाम के अंतर्गत पौधरोपण किया गया।


No comments:

Post a Comment

भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन मां नर्मदा में किया ढोल ढमाके के साथ निकला चल समारोह, हजारों श्रद्धालु हुए शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जगह जगह पर किया चल समारोह का भव्य स्वागत

  एके एन न्यूज पिपरिया/ नर्मदा पुरम  भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन मां नर्मदा में किया  ढोल ढमाके के साथ निकला चल समारोह, हजारों ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here