अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी की ओर से मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव बनाए गए राजकुमार केलू उपाध्याय - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 28 October 2024

अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी की ओर से मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव बनाए गए राजकुमार केलू उपाध्याय


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी की ओर से मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव बनाए गए राजकुमार केलू उपाध्याय 


नर्मदा पुरम। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की  कार्यकारिणी में जिले से कांग्रेस नेता राजकुमार केलू उपाध्याय को प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।

  जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया राजकुमार केलू उपाध्याय सन 1990-92 से निरंतर काँग्रेस के विभिन्न संगठनों NSUI, युवक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, नगर कांग्रेस ,जिला कांग्रेस सहित प्रदेश काँग्रेस के पदाधिकारी के रूप में काँग्रेस के समर्पित व् कर्मठ सिपाही की भूमिका का निर्वहन करते चले आ रहें है, साथ ही विभिन्न प्रदेशों के चुनाव प्रभारी व् संगठन चुनाव प्रभारी के रूप में भी उनकी कार्य कुशलता और समर्पण को लगातार शीर्ष काँग्रेस केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा सराहा जाता रहा है।ऐसे जमीनी सामान्य कांग्रेसी कार्यकर्ता की नियुक्ति से निश्चित ही अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उत्साहित होंगे.

 नियुक्ति पर नवनियुक्त मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि मैं आभारी हूँ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गाँधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह ,मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का जिन्होंने मेरे जैसे सामान्य, जमीनी स्तर के कांग्रेसी कार्यकर्ता को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण कमेटी में "प्रदेश महासचिव" पद में स्थान दिया। श्री उपाध्याय ने कहा कि मैं पूर्ण निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी के सिद्धांत और आप सभी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।


No comments:

Post a Comment

ब्राम्हण समाज की बैठक पांडे निवास पर संपन्न हुई जरूरत मंद लोगो की मदद के लिए आकस्मिक निधि संकलित करने पर किया विचार

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ     ब्राम्हण समाज की बैठक पांडे निवास पर संपन्न हुई  जरूरत मंद लोगो की मदद के लिए आकस्मिक निधि संकलित करने पर किया वि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here