नगर में हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने की वाहन पूजा, दी शुभकामनाएं - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 1 November 2024

नगर में हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने की वाहन पूजा, दी शुभकामनाएं


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


नगर में हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने की वाहन पूजा, दी शुभकामनाएं 


नर्मदापुरम्। नगर में दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं प्रभारी सीएमओ डॉ प्रशांत जैन द्वारा कार्यालय में पूजन अर्चन की गई। इस दौरान नपा के उपयंत्री महेंद्र सिंह तोमर सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही गुप्ता ग्राउंड में नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा वाहन पूजन कर सभी अधिकारी और कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं गई।  

 इस अवसर पर प्रभारी सीएमओ डॉ प्रशांत जैन, पार्षद नरेंद्र पटेल,जीतू तिवारी, नंदू यादव सहित उपयंत्री महेंद्र तोमर, स्वच्छता प्रभारी कमलेश तिवारी, सुनील, सतीश यादव, वीरेंद्र शर्मा सहित सभी वाहन चालक मौजूद थे। सभी वाहन चालकों और नपा के अधिकारी कर्मचारियों को नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा प्रसादी वितरित की। 

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा नगर के समस्त नागरिकों को दीपावली की बधाई देते हुए व्यापारीगणों और नागरिकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने दीपावली बाजार और फटाखा बाजार में सहयोग करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। श्रीमती यादव ने कहा कि  लोकल फार वोकल को बढ़ावा देने के लिए एसएनजी ग्राउंड में लगे त्यौहारी बाजार को टेक्स फ्री कर दिया था। जिससे छोटे व्यापारियों में काफी उत्साह का माहौल था। नागरिकों ने भी त्यौहारी बाजार को लेकर काफी उत्साह दिखाया और उन्होंने भी जमकर खरीदादारी की।


No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने चलाया स्वच्छता अभियान पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, कहा घाटों की करें रक्षा चित्रगुप्त घाट पर रविवार को जुटे समाजसेवी

  अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने चलाया स्वच्छता अभियान  पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,  कहा घाटों की करें रक्षा चित्रगुप्त घाट पर रवि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here