नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के निर्देश पर दिन भर चला विशेष सफाई अभियान मैदानों, सड़कें और गली मोहल्ला से कचरा आउट दीपावली के दूसरे दिन ही हुआ शहर चकाचक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 2 November 2024

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के निर्देश पर दिन भर चला विशेष सफाई अभियान मैदानों, सड़कें और गली मोहल्ला से कचरा आउट दीपावली के दूसरे दिन ही हुआ शहर चकाचक


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के निर्देश पर दिन भर चला विशेष सफाई अभियान 

मैदानों, सड़कें और गली मोहल्ला से कचरा आउट 

दीपावली के दूसरे दिन ही हुआ शहर चकाचक


नर्मदापुरम्। दीपावली के दूसरे ही दिन नगरपालिका की टीम द्वारा नगर को चकाचक कर दिया। समूचे नगर में विशेष सफाई अभियान चलाकर टनों से कचरा निकाला गया। इस दौरान पालिथिन, फटाखा के अवशेष और विभिन्न प्रकार के कचरे को शहर से बाहार किया गया। दोपहर तक पूरे नगर का कचरा हटा दिया गया। इस विशेष स्वच्छता अभियान पर नगर के नागरिकों ने नपाध्यक्ष का आभार माना। 


दिए थे विशेष निर्देश

प्रभारी सीएमओ डॉ प्रशांत जैन ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव और स्वास्थ्य सभापति रिचा जीतू तिवारी के विशेष निर्देश पर दीपावली के बाद विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अलसुबह से शुरू हुए विशेष अभियान में नगर की सड़कें, मुख्य बाजार, दीपावली बाजार, फटाखा बाजार सहित गली मोहल्लों में स्वच्छता दूतों द्वारा दु्रतगति से कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। दोपहर में समूचा नगर चकाचक हो गया। 


सैकड़ों टन कचरा हटाया

स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष श्रीमती यादव के निर्देश पर दिवाली पर पटाखों और खरीदारी से पैदा हुआ सैकड़ों टन कचरा सुबह होते ही शहर की सड़कों से हटा दिया गया। इसके लिए नपा की टीम ने बहुत पहले से ही तैयारी कर रखी थी। शनिवार को शहर में साफ-सफाई का काम सुबह पांच बजे ही शुरू कर दिया गया था। प्रभारी सीएमओ डॉ जैन लगातार इस काम की मानिटरिंग कर रहे थे। 


यहां से हटाया कचरा 

 दीपावली के दूसरे दिन शनिवार सुबह से ही शहर की कॉलोनियों, बाजारों, मुख्य मार्गों, मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों के साथ ही श्री रामजी बाबा फटाखा बाजार, एसएनजी ग्राउंड, दशहरा मैदान आदि स्थानों पर लगने वाले बाजारों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का निरीक्षण प्रभारी सीएमओ डॉ जैन कर रहे थे। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी ने बताया कि शेष रहे क्षेत्र में रविवार को भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

उर्वरक डी.ए.पी. उर्वरक का अवैध परिवहन करने पर उर्वरक व्यापारी के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    उर्वरक डी.ए.पी. उर्वरक का अवैध परिवहन करने पर उर्वरक व्यापारी के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज नर्मदापुरम।  गत दिवास 25 ज...

Post Top Ad

Responsive Ads Here