अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया ने रेशम परिसर मालाखेड़ी का भ्रमण किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 23 December 2024

अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया ने रेशम परिसर मालाखेड़ी का भ्रमण किया



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया ने रेशम परिसर मालाखेड़ी का भ्रमण किया


नर्मदापुरम। अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया आर वेंकटरमनी ने सोमवार को मालखेड़ी स्थित रेशम परिसर का भ्रमण किया। अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया श्री वेंकटरमनी ने मालाखेड़ी रेशम परिसर में मलबरी  में रेशम टसर रेशम धागा करण गतिविधियों का अवलोकन किया तथा परिसर में स्थित प्राकृत शोरूम में विभिन्न रेशम वस्त्र उत्पादों का अवलोकन किया। 

उन्होंने प्राकृत रेशम शोरूम में शुद्ध रेशमी वस्त्र, मलबरी टसर रेशम की संपूर्ण प्रक्रिया धागों से वस्त्र उत्पादन की समस्त गतिविधियों का अवलोकन किया। जिला रेशम अधिकारी रविंद्र सिंह ने अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया को बताया कि मूंगा रेशम पचमढ़ी में होता है जिसे साउथ सिल्क या मलबरी सिल्क के नाम से भी जाना जाता है। ऐरि सिल्क थोड़ा वार्म होता है। हैंड एवं मशीन से भी यह बनाया जाता है। रविंद्र सिंह ने गोल्डन सिल्क मूंगा सिल्क ,प्योर मूंगा सिल्क , गोल्ड आर्ट पेंट साड़ी, आदि के संबंध में जानकारी दी और बताया कि रेशम के कार्य में संलग्न श्रमिकों को भुगतान सीधे श्रमिकों के खातों में ही किया जाता है।

      भ्रमण के दौरान नर्मदापुरम संभाग कमिश्‍नर कृष्ण गोपाल तिवारी, सीजेएम रितु वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत,  तहसीलदार देव शंकर धुर्वे उपस्थित थे। अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया आर वेंकटरमनी ने रेशम उत्पादकों तथा समर्पित स्टाफ की भरपूर सराहना की।


No comments:

Post a Comment

जिले की दैनिक वर्षा की जानकारी जिले में 1 जून से आज दिनांक तक 999.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज गत वर्ष इसी अवधि में हुई थी 708.7 मिलीमीटर वर्षा

  जिले की दैनिक वर्षा की जानकारी जिले में 1 जून से आज दिनांक तक 999.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज गत वर्ष इसी अवधि में हुई थी 708.7 मिलीमीटर वर्षा न...

Post Top Ad

Responsive Ads Here