जिला चिकित्सालय में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का किया गया आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 12 December 2025

जिला चिकित्सालय में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का किया गया आयोजन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जिला चिकित्सालय में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का किया गया आयोजन


नर्मदापुरम//  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार और श्रीमती तृप्ति शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार 12 दिसम्‍बर को जिला चिकित्सालय परिसर में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का आयोजन किया। 

इस अवसर पर मरीजों और उनके परिजनों को नागरिक स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर  में जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह, सिविल सर्जन डॉ. भास्कर गुप्ता, पी.एल.व्ही. शेरसिंह, पी.एल.व्ही. लोकेन्द्र गिरि तथा जिला स्वास्थ्य मीडिया प्रभारी सुनील साहू उपस्थित रहे।

उक्त शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा निःशुल्क टोल फ्री नंबर की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। सिविल सर्जन डॉ.भास्कर गुप्ता द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम, एच.आई.व्ही. एड्स जागरूकता कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जननी सुरक्षा योजना, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना, परिवायर नियोजन, सिकल सेल, निःशुल्क जांच, निःशुल्क उपचार, निःशुल्क डायलिसिस, जन औषधि केन्द्र. निःशुल्क शव वाहन सेवा, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन प्रोग्राम एवं निक्षय पोषण योजना, टेलिमेडिसिन ई-संजीवनी, जिला रेडक्रास सोसायटी के द्वारा रक्तदान शिविरों की जानकारी सहित भारत एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आमजनों के लिय चलायी जा रही शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी पंपलेट्स, पर्चे के वितरण के माध्यम से प्रदान की गयी।

No comments:

Post a Comment

भारत पेंशनर्स समाज ने वैधता अधिनियम के विरोध में सौंपा ज्ञापन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    भारत पेंशनर्स समाज ने वैधता अधिनियम के विरोध में सौंपा ज्ञापन   नर्मदा पुरम। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स संघ नई दिल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here