प्रमोद शर्मा की कृति को साहित्य अकादमी से मिलेगा अनुदान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 24 December 2024

प्रमोद शर्मा की कृति को साहित्य अकादमी से मिलेगा अनुदान

 


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


प्रमोद शर्मा की कृति को  साहित्य अकादमी से मिलेगा अनुदान


नर्मदापुरम। वरिष्ठ पत्रकार  प्रमोद शर्मा की प्रथा कृति "उड़ गए दिवस पखेरू" को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा प्रथम कृति अनुदान योजना में चयनित किया गया है। इसके लिए साहित्य अकादमी द्वारा अनुदान भी दिया जाएगा। साहित्य अकादमी के निदेशक विकास दवे द्वारा जारी वर्ष 2023 और 24 की साहित्यकारों की सूची में उनका नाम शामिल है। 

ज्ञात रहे कि श्री शर्मा लंबे समय से लेखन कार्य में संलग्न हैं। उनकी यह प्रथम कृति है और यह ग्रामीण परिवेश और उसमें आय बदलाव पर है। इस कृति में बुजुर्गों के अनुभव, उनके ज्ञान, सहित उस दौर के लोगों के जीवन में रचे बसे प्रकृति प्रेम को समाहित किया गया है। कृति का प्रकाशन शीघ्र होगा।


No comments:

Post a Comment

सावन के महीने में शिव मंदिर में समय सारणी चस्पा करने पर कालोनी के लोगों ने किया विरोध कर्मचारियों ने कहा संचालक का आदेश रहवासियों ने कहा प्रशासन और पुलिस से शिकायत करेंगे

   सावन के महीने में शिव मंदिर में समय सारणी चस्पा करने पर कालोनी के लोगों ने किया विरोध   कर्मचारियों ने कहा संचालक का आदेश रहवासियों ने कह...

Post Top Ad

Responsive Ads Here